रांची, 24 जुलाई (Udaipur Kiran) । राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी ने गुरुवार को रांची के मेडिका अस्पताल पहुंचकर लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष और पद्मश्री से सम्मानित वरिष्ठ नेता कड़िया मुंडा से मुलाकात की। उन्होंने पद्मश्री कड़िया मुंडा के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
डॉ. अंसारी ने अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों से इलाज की स्थिति के बारे में विस्तृत जानकारी ली। बताया गया कि सोडियम और पोटैशियम के असंतुलन के कारण उन्हें चक्कर आया था, साथ ही कुछ अन्य समस्याएं हुई थी। लेकिन फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है और सुधार हो रहा है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि कड़िया मुंडा हमारे समाज के प्रेरणास्रोत हैं। उनके बेहतर इलाज में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। राज्य सरकार उनके स्वास्थ्य की पूरी निगरानी कर रही है। उन्होंने परिजनों से भी बातचीत की और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
थाइलैंड-कंबोडिया संघर्ष में सीजफायर कराने के लिए हुई डोनाल्ड ट्रंप की एंट्री
प्रधानमंत्री मोदी देशभर के करोड़ों युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत : राममोहन नायडू
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ दुनिया भर में जीरो टॉलरेंस का दिया बड़ा संदेश: अमित शाह (लीड-1)
दक्षिण अफ्रीका को 3 रन से हराकर न्यूजीलैंड ने जीती त्रिकोणीय टी20 सीरीज
उद्धव ठाकरे ने फोटोग्राफी से शुरू किया सफर, महाराष्ट्र की सियासत में बनाई अनूठी पहचान