Next Story
Newszop

इतिहास के पन्नों में 05 जुलाईः पाकिस्तान की फौज ने जुल्फिकार भुट्टो सरकार का तख्ता पलटा

Send Push

विश्व इतिहास में 05 जुलाई की तारीख कई ऐतिहासिक घटनाओं के साथ दर्ज है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण घटना पाकिस्तान की है। 1977 में इसी तारीख को जनरल मोहम्मद जिया उल-हक के नेतृत्व में पाकिस्तान की फौज ने जुल्फिकार अली भुट्टो सरकार का तख्ता पलटकर शासन अपने हाथ में ले लिया था। और यही वह तारीख है जब 1994 में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन की नींव पड़ी थी। इसकी स्थापना वाशिंगटन में जेफ बेजोस ने की थी।

महत्वपूर्ण दिवस

1658: मुगल शासक औरंगजेब ने अपने बड़े भाई मुराद बख्श को बंदी बनाया।

1811: वेनेजुएला के सात प्रांतों ने स्पेन के शासन से स्वतंत्रता की घोषणा की।

1922: नीदरलैंड में पहली बार आम चुनाव हुए।

1935: फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट ने अमेरिका के नेशनल लेबर रिलेशंस कानून पर हस्ताक्षर किए।

1947: भारतीय स्वतंत्रता अधिनियम 1947 को ब्रिटेश संसद में पेश किया गया। इसे 18 जुलाई को ब्रिटिश राजशाही की मंजूरी मिली।

1950: नए कानून के तहत सभी यहूदियों को इजराइल में रहने की अनुमति दी गई।

1954: बीबीसी ने अपने पहले टीवी समाचार बुलेटिन का प्रसारण किया।

1959: इंडोनेशिया में संविधान बहाल किया गया।

1960: मंगोलिया ने संविधान अपनाया।

1962: अल्जीरिया 132 साल के फ्रांसीसी शासन से आजाद हुआ।

1968: भारत की पहली पनडुब्बी सोवियत रूस से पहुंची।

1994ः इजराइल अधिकृत जेरिको में फिलिस्तीनी स्वशासन की औपचारिक शुरुआत।

1998: टैंक भेदी प्रक्षेपास्त्र नाग का परीक्षण।

1998: महाबलीपुरम में डाल्फिन सिटी का उद्घाटन।

1998ः पीट सम्प्रास ने पांचवीं बार विम्बलडन का एकल खिताब जीता।

1999ः संयुक्त राज्य अमेरिका ने तालिबान पर प्रतिबंध लगाया।

2002ः काठमांडू में नेपाली कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय में बम विस्फोट।10 व्यक्ति घायल।

2004ः ग्रीस ने यूरो कप 2004 फुटबाल प्रतियोगिता जीतकर इतिहास बनाया।

2007ः ईरान ने अपने विवादास्पद परमाणु मुद्दे को सुलझाने के लिए अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी के अधिकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया।

2013: इराक की राजधानी बगदाद की एक मस्जिद पर बम से हमला। 15 लोगों की मौत।

जन्म

1901ः प्रसिद्ध भारतीय फिल्म निर्माता और न्यू थियेटर्स कलकत्ता के संस्थापक बीएन सरकार।

1918ः केरल के पूर्व मुख्यमंत्री के. करुणाकरण।

1946ः पूर्व केंद्रीयमंत्री रामविलास पासवान।

1995ः भारत की प्रसिद्ध बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु।

निधन

1920ः जर्मनी के चित्रकला, शिल्पकला और खनन विशेषज्ञ मैक्स क्लिंजर।

1957ः भारत के स्वतंत्रता सेनानी, शिक्षक, वकील, राजनीतिज्ञ और आधुनिक बिहार के निर्माता अनुग्रह नारायण सिन्हा।

—————

(Udaipur Kiran) / मुकुंद

Loving Newspoint? Download the app now