रांची, 5 अक्टूबर (Udaipur Kiran News) .
नामकुम के रामपुर निवासी अशोक मुंडा को उनके सामाजिक कार्यों और सरना धर्म के प्रति समर्पण को देखते हुए sunday को केंद्रीय सरना समिति का प्रधान महासचिव मनोनीत किया गया.
यह नियुक्ति केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा और मुख्य पहान जगलाल पहान ने संयुक्त रूप से की. बबलू मुंडा ने sunday को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर अशोक मुंडा को बधाई देते हुए कहा कि उनके जुड़ने से केंद्रीय सरना समिति को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी. उन्होंने विश्वास जताया कि अशोक समाज और संगठन के हित में समर्पित भाव से कार्य करेंगे.
अशोक की नियुक्ति पर मुख्य पहान जगलाल पहान, महादेव टोप्पो, जगरनाथ तिर्की, सुरेंद्र लिंडा, आकाश मुंडा, विशाल मुंडा, मुकेश मुंडा और मुन्ना हेमरोम सहित अन्य ने अशोक मुंडा को बधाई दी.
—————
(Udaipur Kiran) / Manoj Kumar
You may also like
'द पैराडाइज' की शूटिंग के लिए राघव जुयाल तैयार, नानी से मिलने को भी बेकरार
मोटेगी को जापान का अगला विदेश मंत्री नियुक्त कर सकती हैं ताकाइची
उत्तराखंड में सुपरस्टार रजनीकांत की आध्यात्मिक यात्रा, बद्रीनाथ धाम में किए दर्शन
दिवाली से पहले सीएम योगी का तोहफा, सफाईकर्मियों को सीधे खाते में सैलरी, मिलेगा आयुष्मान कार्ड
झारखंड: सरायकेला-खरसावां में 40 लाख की ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार