Next Story
Newszop

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का जन्मदिन सयुस ने एक दिन पूर्व मनाया

Send Push

वाराणसी, 30 जून (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन समाजवादी युवजन सभा (सयुस) ने एक दिन पूर्व सादगी और सेवा के साथ मनाया। सोमवार को सयुस के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय सचिव मोहम्मद जुबैर के नेतृत्व में 150 से अधिक श्रमिकों, ट्राली-रिक्शा चालकों और बोझा ढोने वाले मेहनतकशों को भरपेट भोजन कराया।

नई सड़क पर आयोजित इस सेवा कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने बिना किसी दिखावे के समाजवाद के मूल दर्शन को जीवंत किया। मोहम्मद जुबैर ने कहा कि हमारे नेता अखिलेश यादव का जन्मदिन एक जुलाई को है, लेकिन हमने आज इसे सेवा के रूप में मनाने का निर्णय लिया। हम दुआ करते हैं कि वे सदैव स्वस्थ रहें और देश-प्रदेश की सेवा करते रहें।

उन्होंने कहा कि हम केवल समाजवाद की बातें नहीं करते, उसे जीते हैं। आज का आयोजन उन वर्गों के लिए था जो समाज की बुनियाद हैं। इसमें न कोई बड़ा-छोटा, न कोई जाति-धर्म का भेद। यही असली समाजवाद है और यही हमारी पार्टी की असली पहचान है। कार्यक्रम में नदीम अहमद, बाबू अंसारी, सुमीत शाह, गोलू पटेल, असीम गनी और कामिल हाशमी के साथ कई सयुस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Loving Newspoint? Download the app now