जौनपुर, 27 जून (Udaipur Kiran) । श्री जगन्नाथ धाम रासमंडल में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और देवी सुभद्रा की वार्षिक रथयात्रा का आयोजन शुक्रवार को किया गया। प्रातः काल डॉ. रजनीकांत द्विवेदी के निर्देशन में षोडशोपचार पूजन हुआ। मुख्य यजमान डॉ. रजनीश श्रीवास्तव, देव दीक्षित, दियांशी दीक्षित, दिनेश सेठ और संध्या सेठ ने संयुक्त रूप से पूजन और आरती की। दोपहर को भगवान को शाही खिचड़ी का भोग लगाया गया। इसके बाद आम जनता को दर्शन का अवसर मिला।
सायंकाल तीनों देवताओं को रथ पर विराजमान किया गया। रथयात्रा महोत्सव के अध्यक्ष शशांक सिंह और मुख्य अतिथि ज्ञान प्रकाश सिंह ने नारियल तोड़कर यात्रा का शुभारम्भ किया ।इस दौरान भक्त भगवान के जयकारे लगाते हुए रथ खींचने में लगे रहे। भगवान के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान हुआ है। रथयात्रा मानिक चौक, राजा फाटक, सुतहट्टी चौराहा, कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलंदगंज, नवदुर्गा शिवमंदिर, सद्भावना पुल और शाही किला होते हुए जगन्नाथ धाम पहुंची। मार्ग में विभिन्न सामाजिक संस्थाओं ने रथ पर पुष्पवर्षा किया।।
यात्रा में श्याम मोहन अग्रवाल, संतोष गुप्ता, अनिल अस्थाना, निखिलेश सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। व्यापार मंडल, बोल बम कांवरिया संघ, अनाज व्यापार मंडल और स्वर्णकार समाज ने भी सक्रिय भागीदारी की। पूरे मार्ग पर भजन-कीर्तन का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत में रथयात्रा महोत्सव समिति के पदाधिकारियों ने सभी का आभार व्यक्त किया।
(Udaipur Kiran) / विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
You may also like
आज का वृषभ राशिफल, 4 जुलाई 2025 : कार्यक्षेत्र में आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है
Aaj Ka Panchang (आज का पंचांग), 4 जुलाई 2025 : आज आषाढ़ शुक्ल नवमी तिथि, जानें शुभ मुहूर्त का समय
हर घंटे कमाएं 25 हजार, अमेरिका में ये 5 पार्ट टाइम जॉब्स, कर देंगी मालामाल!
स्कूल सभा के लिए आज के प्रमुख समाचार: राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय और खेल
दक्षिण भारतीय सिनेमा की ताजा खबरें: आमिर खान का नया किरदार और अन्य अपडेट