ग्वालियर, 13 अगस्त (Udaipur Kiran) । मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्मार्ट सिटी के अधिकारियों व कर्मचारियों ने बुधवार को नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी के सीईओ संघ प्रिय के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकालकर बैजाताल व मोतीमहल क्षेत्र में मौजूद नागरिकों को तिरंगा के प्रति सम्मान और हर घर में तिरंगा फहराने का संदेश दिया। हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता : स्वतंत्रता का उत्सव, स्वच्छता के संग” अभियान के तहत यह तिरंगा यात्रा मोतीमहल स्थित स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर से शुरु होकर ऐतिहासिक बैजाताल व मोतीमहल के अन्य क्षेत्र से होकर गुजरी। तिरंगा यात्रा में शामिल प्रतिभागी भारतमाता की जय व झण्डा ऊँचा रहे हमारा जैसे जोशीले नारे लगाते हुए आगे बढ़े। इससे सम्पूर्ण मोतीमहल क्षेत्र देश भक्ति से सराबोर हो गया।
तिरंगा यात्रा में ग्वालियर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर व आईटीएमएस, इन्क्युबेशन सेंटर के स्टार्टअप सहित स्मार्ट सिटी के सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्मार्ट सिटी के कंट्रोल कमांड सेंटर व आईटीएमएस कंट्रोल रुम को भी विशेष रुप से तिरंगो से सजाया गया था।
तिरंगा यात्रा के समापन पर नगर निगम आयुक्त एवं स्मार्ट सिटी सीईओ संघ प्रिय ने सभी से तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के प्रति सम्मान की भावना रखकर देश की प्रगति में योगदान देने एवं अपने घर, मोहल्ले व सम्पूर्ण शहर को स्वच्छ रखने में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही आमजन से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के तहत सभी नागरिक घर-घर तिरंगा फहराये एवं स्वतंत्रता का उत्सव मनाएं।
हर घर तिरंगा अभियान में जिले की औद्योगिक संस्थायें भी हिस्सेदारी निभा रही हैं। बुधवार को औद्योगिक क्षेत्र महाराजपुरा में उद्यमियों एवं यहां की औद्योगिक इकाईयों के कामगारों ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा यात्रा में सभी ने भारतीय आन-बान एवं शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को हाथों में थामकर उत्साह के साथ भाग लिया। साथ ही देश भक्ति के नारे लगाते हुए आगे बढ़े और सभी को 13 से 15 अगस्त तक अपने-अपने घरों, कार्यालयों एवं प्रतिष्ठानों में तिरंगा लगाने का संदेश दिया। ——————
(Udaipur Kiran) तोमर
You may also like
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भगवान बलराम की जयंती हलछठ पर्व पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं
ताइवान के आसपास चीन की सैन्य हलचल तेज
तिजोरी में तुलसी की जड़ रखने से चमक उठतीˈ है किस्मत जानिए इसका रहस्य और ज्योतिषीय महत्व
हिमाचल प्रदेश: सेना ने किन्नौर में दिया अदम्य साहस का परिचय, कई लोगों को बचाया
कम उम्र में बढ़ रहा हार्ट अटैक का खतरा, योग से रखें दिल को फिट और रहें जवान