धमतरी, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) ।पचास प्रतिशत मानदेय सहित तीन सूत्री मांगों को लेकर जिले में कार्यरत मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ नेे हड़ताल 28 जुलाई से हड़ताल शुरू कर दी है। मंच से मध्यान्ह भोजन रसोईया संघ के सदस्यों ने जमकर नारे लगाए। कहा कि सरकार अपनी चुनावी घाेषणाओं को पूरा करे।
छत्तीसगढ़ स्कूल मध्यान्ह भोजन रसोईयां संयुक्त संघ के बैनर तले जिले के सभी रसोईया तीन दिन की हड़ताल पर चले गए हैं। इनकी तीन प्रमुख मांगे है। जिसमें चुनाव घोषणा पत्र के अनुसार 50 प्रतिशत मानदेय दिया जाए। अंशकालीन को पूर्णकालीन करते हुए रसोईया को कलेक्टर दर पर मानदेय दिया जाए। स्कूल से छात्र छात्राओं की दर्ज संख्या कम होने पर रसोईयों को काम से निकालना बंद करें।
जिलाध्यक्ष इंद्राणी निषाद ने बताया कि तीन दिन की हड़ताल से स्कूलों में मध्यान्ह भोजन प्रभावित हुआ है। धरना में त्रिवेणी, गायत्री, पुनाबाई, लताबाई, संतोषी, रूखमणी, कविता, फगनी, मालती, अंजनी, जमना, हेमिन, सुशीला, कुंती, गणेशिया, अनसुईया, रोशनी, चित्ररेखा सहित बड़ी संख्या में रसोईया शामिल हुई।
(Udaipur Kiran) / रोशन सिन्हा
You may also like
पिकअप में सवार 9 कांवड़िए घायल, ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर
सरकारी जमीन पर फैक्ट्री की कटिंग डंप
शनिवार को अगर इनˈ 5 कामों को अपना लिया तो शनिदेव की कृपा बरसेगी, साढ़ेसाती भी नहीं छू पाएगी
Crime: प्राइवेट पार्ट से बह रहा था खून, गले में लिपटा गमछा; 5 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी, देख आ जाएंगे आंसू
Nag Panchami 2025: नाग पंचमी पर इस तरह से करें आप भी पूजा, जाने सामग्री और विधि