Next Story
Newszop

योगाभ्यास शरीर और मन की श्रेष्ठता के लिए अत्यंत आवश्यक: मुख्यमंत्री सरमा

Send Push

गुवाहाटी, 21 जून (Udaipur Kiran) । असम के मुख्यमंत्री डॉ. हिमंत बिस्व सरमा ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और योग के महत्व को रेखांकित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि योगाभ्यास हमारे शरीर और मन दोनों की उत्कृष्टता को साधने में सहायक है और इसके माध्यम से हम अपने जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं। एक स्वस्थ और सशक्त जीवन पाने के लिए योग का महत्व अपार है।

मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने योग के प्रचार के माध्यम से पूरी दुनिया में मानव कल्याण का संदेश फैलाया है। उनके इस संदेश से प्रेरित होकर हमें भी योगाभ्यास को अपनाना चाहिए और एक सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना चाहिए।

उन्होंने कहा, अपने आप को स्वस्थ और प्रसन्न रखना बहुत आवश्यक है। योग हमें यह संतुलन प्राप्त करने में मदद करता है।

मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में योग को शामिल करें और समाज में इसका प्रसार करें।

उल्लेखनीय है कि आज प्रदेश स्तरीय विश्व योग दिवस का आयोजन बाक्सा जिले के सालबारी में आयोजित किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सरमा समेत अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल हुए।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Loving Newspoint? Download the app now