प्रयागराज, 29 जुलाई (Udaipur Kiran) । उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने मंगलवार को समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष प्रयागराज शहर और यमुनापार क्षेत्र की जनता की आवश्यकताओं को देखते हुए यमुना नदी पर एक नए पुल बनाने के लिए प्रस्ताव रखा।
मंत्री नन्दी ने प्रयागराज मंडल की समीक्षा बैठक के दौरान अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र में बढ़ती आबादी एवं पातायात के दबाव को देखते हुए मुख्यमंत्री के समक्ष प्रयागराज से नैनी मार्ग पर 620 करोड़ की लागत से न्यू यमुना सेतु के समानान्तर एक और पुल एवं 479 करोड़ की लागत से करैताबाग से मड़ौका मार्ग पर यमुना नदी पर पुल निर्माण का प्रस्ताव रखा। मंत्री नन्दी ने मुख्यमंत्री के समक्ष अपने प्रयागराज शहर दक्षिणी विधानसभा क्षेत्र के विकास कार्य से सम्बंधित प्रस्ताव रखते हुए विस्तार पूर्वक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यमुनापार नैनी क्षेत्र का लगातार विस्तार हो रहा है। नैनी क्षेत्र में ही औद्योगिक क्षेत्र का विस्तार होने से भी आवागमन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में प्रयागराज से नैनी के मध्य न्यू यमुना पुल के समानान्तर एक और पुल के निर्माण की आवश्यकता है। वहीं करेलाबाग से नैनी मड़ौका के बीच यमुना नदी पर पुल का निर्माण होने से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी।
—————
(Udaipur Kiran) / रामबहादुर पाल
You may also like
तमिलनाडुः साफ़्टवेयर इंजीनियर की हत्या के बाद प्रदर्शन, अब तक हमें क्या पता है?
क्या आप जानते हैं दोस्ती का जश्न क्यों मनाया जाता है? जानें मित्रता दिवस का इतिहास!
जैस्मिन सैंडलस की प्रेमानंद महाराज से मुलाकात: आध्यात्मिकता की नई शुरुआत
खटिया पर सोने के इतनेˈ चौंकाने वाले फायदे कि हमारे पूर्वज भी छोड़ नहीं पाए थे ये आदत, जानिए इसके बड़े फायदे
इस धांसू SUV का 'जिगरा' देख Fortuner वाले भी हैरान, सीधे एवरेस्ट तक पहुंची गाड़ी