मीरजापुर, 6 सितंबर (Udaipur Kiran) । अदलहाट थाना क्षेत्र के भोरमार गांव की दलित बस्ती में रहने वाले राजगीर मिस्त्री नरेश का 12 वर्षीय बेटा पवन कुमार शुक्रवार की दोपहर से लापता था। शनिवार सुबह उसका शव शेरपुर स्थित स्वामी विवेकानंद पार्क के पास बाढ़ से बने जलजमाव में उतराया मिला। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
परिजन के अनुसार पवन बिना बताए घर से शेरपुर गंगा किनारे मछली पकड़ने गया था। देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन खोजबीन में जुट गए और पुलिस को भी सूचना दी। देर रात तक तलाश के बाद शनिवार सुबह शव पानी में उतराया मिला।
पवन कक्षा 6 का छात्र और तीन बहनों में इकलौता भाई था। पिता नरेश राजगीरी का काम कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। बेटे की मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर नरायनपुर पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा भरकर शव परिजन को सौंप दिया।
(Udaipur Kiran) / गिरजा शंकर मिश्रा
You may also like
कुत्ते टहलाकर हर महीने 4.5 लाख की कमाई! कोई डिग्री नहीं, बस जुनून और मेहनत
Motorola का धमाकेदार कमबैक – Moto Book 60 Pro बना सबसे स्टाइलिश और पावरफुल लैपटॉप
आयुष शुक्ला: एशिया कप में भारत के खिलाफ हांगकांग का नया सितारा
शीत्सांग में महिलाओं के 'आधे आकाश' को थामने की भूमिका और अधिक स्पष्ट हुई
संयुक्त राष्ट्र के साथ आंतरिक प्रणाली की सुरक्षा के लिए चीन की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करती है वैश्विक शासन पहल: संयुक्त राष्ट्र महासभा अध्यक्ष