कोलकाता, 1 जुलाई (Udaipur Kiran) ।
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य के पहले मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय की जयंती और पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। यह दिन राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के रूप में मनाया जाता है।
डॉक्टर राय की स्मृति में ट्वीट करते हुए ममता बनर्जी ने कहा, पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर बिधान चंद्र राय को उनकी जयंती और पुण्यतिथि पर हार्दिक श्रद्धांजलि। राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस के अवसर पर सभी डॉक्टरों और चिकित्सा सेवा से जुड़े भाइयों-बहनों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं और बधाई।
भारत में राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की शुरुआत वर्ष 1991 में डॉक्टर राय के चिकित्सा क्षेत्र में योगदान को सम्मानित करने के उद्देश्य से की गई थी। डॉक्टर राय न केवल एक प्रख्यात चिकित्सक थे, बल्कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेता और आधुनिक पश्चिम बंगाल के वास्तुकार भी कहे जाते हैं। वह 1950 से 1962 तक राज्य के मुख्यमंत्री रहे।
एक जुलाई 1882 को जन्मे डॉक्टर राय का निधन 1962 में इसी दिन हुआ था। उन्हें 1961 में भारत रत्न से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान उन्होंने कल्याणी, दुर्गापुर और साल्टलेक जैसे शहरों की आधारशिला रखी। साथ ही, आईआईटी खड़गपुर जैसे कई प्रमुख संस्थानों की स्थापना में भी उन्होंने अहम भूमिका निभाई।
(Udaipur Kiran) / ओम पराशर
You may also like
भूमि पेडनेकर ने यूएनडीपी इंडिया के सतत विकास लक्ष्यों के प्रयासों की सराहना की
राष्ट्र विकास में खेल शक्ति का दोहन करने के विजन के साथ कैबिनेट ने दी राष्ट्रीय खेल नीति 2025 को मंजूरी
पायल घोष ने बताया श्रीदेवी की कॉस्मेटिक सर्जरी का सच, शेफाली जरीवाला के निधन पर जताया दुख
बारिश ने खोली जिला प्रशासन की पोल, सड़क पर बहता रहा बरसाती पानी
तीन लाख की स्मैक के साथ एक दबोचा