Next Story
Newszop

झामुमों ने भाजपा का पुतला फूंका, शहीदों का अपमान का लगाया आरोप

Send Push

झामुमों ने भाजपा का फूंका पुतला, शहीदों का अपमान का लगाया आरोप

दुमका, 3 जुलाई (Udaipur Kiran) । झारखंड मुक्ति मोर्चा ज़िला समिति ने सिदो-कान्हू चौक (पोखरा चौक) पर गुरूवार को भारतीय जनता पार्टी का पुतला दहन किया गया। यह कार्यक्रम जिलाध्यक्ष शिव कुमार बास्की के नेतृत्व में आयोजित हुई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि विगत 30 जून को हूल दिवस के दिन भोगनाडीह में भाजपा के द्वारा संथाल परगना को अस्थिर करने के उद्देश्य से असफल प्रयास की गई। यह न सिर्फ झारखंड के शहीदों का अपमान है, वरण झारखंड के आदिवासियों-मूलवासियों को गुमराह करने की साजिश भी है।

उक्त घटनाक्रम यह दर्शाता है की भाजपा अपने चाल-चरित्र के अनुरूप सत्ता पर काबिज होने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। उपरोक्त स्थिति में राज्य के आदिवासियों-मूलवासियों में भाजपा के प्रति गहरा रोष व्याप्त है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार पूरे राज्य में भाजपा का पुतला दहन किया गया है। इससे पूर्व परिसदन भवन में प्रेसवार्ता आयोजित कर जिला अध्यक्ष शिव कुमार बास्की ने राज्य की सौहादर्य बिगाड़ने को लेकर भाजपा की कुत्सित प्रयास का निंदा करते हुए कहा कि भाजपा की सुनियोजित साजिश है। पूर्व सीएम चंपाई सोरेन के करीबियों द्वारा अशांति फैलाने का प्रयास किया गया है। साजिश का पर्दाफाश प्रशासन ने करते हुए पूर्व सीएम के दो सहयोगियों को गिरफ्तार की है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से अवैध हथियार की बरामदगी इस बात का प्रमाण है कि हूल दिवस पर भाजपा के इशारों पर राज्य की छवि धूमिल करने और सामाजिक ताना-बाना को बिगाड़ने का प्रयास किया गया।

प्रशासन की जांच जारी है। जांच के बाद कई चौकाने वाले तथ्य सामने आयेंगे। इस अवसर पर जिला सचिव निशित बरन गोलदार, जिला प्रवक्ता अब्दुस सलाम अंसारी, जिला संगठन सचिव रवि यादव, केन्द्रीय समिति सदस्य सत्तार ख़ान, प्रखंड अध्यक्ष मो सिराजुद्दीन अंसारी, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष बासुदेव टुडू, जामा प्रखंड अध्यक्ष विभीषण मुर्मू, काठीकुंड प्रखंड अध्यक्ष जब्बार अंसारी, पराक्रम शर्मा, तौफ़ीक अली, गौरव झा, मो नौशाद, इंदु चौबे, कृष्णा देवी, मनोज रक्षित, रंजित साह, नीरज कुमार सहित दर्ज़नों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / नीरज कुमार

Loving Newspoint? Download the app now