Next Story
Newszop

शिमला : पोते ने अपनी ही दादी से किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

Send Push

शिमला, 9 जुलाई (Udaipur Kiran) । हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के रोहड़ू उपमण्डल के चिडग़ांव थाना क्षेत्र से रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बुजुर्ग महिला के साथ उसके अपने ही पोते ने दुष्कर्म किया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपी पोते को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहनता से छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को इस अपराध की शिकायत मिली। इसके बाद 65 वर्षीय पीड़िता के बयान के आधार पर पुलिस थाना चिड़गांव में भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (2), 332 (बी), और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की पहचान 25 वर्षीय हर्ष कुमार (बदला हुआ नाम) के रूप में हुई है। पुलिस ने मंगलवार देर शाम आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

पीड़िता ने अपनी लिखित शिकायत में बताया है कि अपने पति की मृत्यु के बाद वह अपने घर में अकेली रहती है। बीते 3 जुलाई को दोपहर करीब डेढ़ बजे उसके पोते ने अवैध रूप से उसके घर में प्रवेश किया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं आरोपी ने इस घटना का खुलासा करने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

डीएसपी रोहड़ू प्रणव चौहान ने मामले की पुष्टि करते हुए बुधवार को बताया कि चिड़गांव थाना में दुष्कर्म से जुड़ा यह मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ़्तार कर लिया है और संबंधित अपराध से जुड़ी विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर गहनता से छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में पोते पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड मांगा जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / उज्जवल शर्मा

Loving Newspoint? Download the app now