Next Story
Newszop

राजगढ़ःअसम रायफल्स जवान छोगमल रुहेला का पैतृक गांव चाठा में अंतिम संस्कार

Send Push

राजगढ़, 4 जून (Udaipur Kiran) । बोड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम चाठा में बुधवार दोपहर असम रायफल्स जवान छोगमल रुहेला का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया, जिनका 1 जून डय्टी के दौरान तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया था। मंगलवार रात को जवान छोगमल रुहेला का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव चाठा में लाया गया।

बुधवार को पचोर के महारानी बाग से अंतिम यात्रा शुरु हुई जो बोड़ा होते हुए पैतृक गांव चाठाजागीर पहुंची। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने शामिल होकर श्रद्वांजलि अर्पित की। अंत्येष्ठि से पूर्व सेना के जवानों ने गार्ड आफ आनर दिया साथ ही ज्येष्ठ पुत्र हर्षित रुहेला ने उन्हें मुखाग्नि दी। इस दौरान चारो ओर अमर रहे छोगमल के नारे गूंजे। जवान छोगमल रुहेला की नियुक्ति 28 सितम्बर 2024 को असम रायफल्य लेखापानी बटालियन में हुई थी। छोगमल के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है।

—————

(Udaipur Kiran) / मनोज पाठक

Loving Newspoint? Download the app now