आरसीबी के तेज गेंदबाज यश दयाल बड़ी मुसीबत में फंस गए हैं, क्योंकि पुलिस ने उनके खिलाफ धारा 69 के तहत एफआईआर दर्ज की है। यश दयाल पर शादी का झूठा वादा कर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। बड़ी बात यह है कि जिस धारा के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है, वह गैर-जमानती है। अगर यश दयाल दोषी पाए जाते हैं तो उन्हें दस साल की जेल भी हो सकती है। वैसे आपको बता दें कि यश दयाल पहले क्रिकेटर नहीं हैं जिन पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा है। उनसे पहले कई खिलाड़ियों पर ऐसे मामले आ चुके हैं और इसमें 2 विश्व चैंपियन खिलाड़ी भी शामिल हैं।
रूबेल हुसैन
बांग्लादेशी तेज गेंदबाज रूबेल हुसैन के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है। 2015 में एक बांग्लादेशी अभिनेत्री ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था। बाद में अभिनेत्री ने मामला वापस ले लिया, जिसके बाद वे विश्व कप खेल पाए।
लसिथ मलिंगा और अर्जुन रणतुंगा
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी यौन उत्पीड़न के मामले में फंस चुके हैं। सोशल मीडिया पर एक महिला ने उनके खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाए, लेकिन उनके खिलाफ कोई औपचारिक मामला दर्ज नहीं किया गया। 1996 में श्रीलंका को विश्व कप जिताने वाले पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा पर भी 2018 में एक होटल में छेड़छाड़ का आरोप लगा था। इन दोनों क्रिकेटरों ने श्रीलंका को विश्व कप जिताया है।
मकाया एंटिनी भी फंसे
पूर्व दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाज मकाया एंटिनी पर भी बलात्कार का आरोप लगा था। उन्हें भी दोषी ठहराया गया था, लेकिन बाद में अपील पर बरी कर दिया गया। एक महिला घरेलू कामगार ने उन पर बलात्कार का आरोप लगाया था।
ये क्रिकेटर भी फंस चुके हैं
2015 में टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर अमित मिश्रा भी यौन उत्पीड़न के मामले में फंसे थे। यह मामला बेंगलुरु में दर्ज किया गया था, लेकिन बाद में मामला वापस ले लिया गया था। इसके अलावा पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर और आईपीएल खिलाड़ी ल्यूक पोमर्सबैक भी आईपीएल के दौरान छेड़छाड़ और हिंसा के मामले में फंसे थे। इस मामले में भी शिकायत दर्ज कराने वाली लड़की ने बाद में आरोप वापस ले लिए थे।
इंग्लैंड के 2 खिलाड़ी दोषी करार
इंग्लैंड के काउंटी क्रिकेटर एलेक्स हेपबर्न और शिव ठाकोर को बलात्कार और यौन उत्पीड़न का दोषी पाया गया है। 2019 में हेपबर्न पर अपने साथी क्रिकेटर की दोस्त के साथ बलात्कार करने का आरोप लगा था और बाद में उन्हें दोषी ठहराया गया था। जांच में यह भी पता चला कि खिलाड़ी सट्टा लगाकर महिलाओं का यौन शोषण करता था। शिव ठाकोर की बात करें तो इस खिलाड़ी को 2017 में दो महिलाओं के सामने अश्लीलता करने का दोषी ठहराया गया था, जिसके बाद उसे सामुदायिक सेवा की सजा सुनाई गई और वह 5 साल तक यौन शोषण अपराधियों की सूची में रहा।
You may also like
मप्रः मां नर्मदा परिक्रमा पथ के आश्रय स्थल ओढ़ेंगे हरियाली की चादर, 43 करोड़ की लागत से लगाए जाएंगे 7.50 लाख पौधे
लारा का रिकॉर्ड न तोड़ने पर मुल्डर से खफा क्रिस गेल, बोले- आपने बड़ी गलती कर दी
PM Vishwakarma Yojana: पीएम विश्वकर्मा योजना में आवेदन करने से पहले जान ले पात्रता और मिलने वाले लाभ के बारे में
यूएस शॉर्ट-सेलर फर्म के आरोपों के बाद वेदांता के शेयरों में भारी गिरावट, कंपनी ने रिपोर्ट को आधारहीन बताया
मध्य प्रदेश में किसानों की जलकर राशि पर ब्याज और दंड राशि माफ