राजधानी लखनऊ के राजाजीपुरम स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय द्वारा पोषण एवं स्वच्छता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राष्ट्रीय सेवा योजना की कार्यक्रम अधिकारी किरण लता वर्मा ने लोगों को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर से ही अच्छे कार्य किए जा सकते हैं। इसलिए सभी को खान-पान और स्वच्छता का ध्यान रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि महिलाओं और किशोरियों को व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने आहार में पौष्टिक तत्वों को भी शामिल करना चाहिए। कुपोषण एक बड़ी समस्या है. यदि किशोरावस्था के दौरान पौष्टिक भोजन का सेवन किया जाए तो भविष्य में होने वाली कई प्रकार की बीमारियां स्वतः ही समाप्त हो सकती हैं। उन्होंने ग्रामीण महिलाओं से अपने आहार में मोटे अनाज का उपयोग बढ़ाने की अपील की।
झुग्गी-झोपड़ियों में लोगों को जागरूक किया गया
इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी किरन लता वर्मा व डा. निशि मिश्रा के नेतृत्व में जागरूकता रैली भी निकाली गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने मलिन बस्तियों में रहने वाले लोगों को संतुलित आहार, स्वस्थ जीवन शैली, महिलाओं और बच्चों में पोषण आदि विषयों पर जागरूक किया। इस दौरान साधना सिंह यादव और डॉ. पूनम पांडे ने भी संतुलित आहार के बारे में विस्तार से जानकारी दी। यह भी कहा गया कि मौसम के अनुसार खान-पान की आदतों में बदलाव करना चाहिए।