Next Story
Newszop

मालव्य राजयोग लाएगा तीन राशियों की किस्मत में बड़ा बदलाव, वीडियो राशिफल में जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन

Send Push

ज्योतिष गणना के अनुसार 4 जुलाई का राशिफल वृषभ, मिथुन और सिंह राशि वालों के लिए लाभकारी रहेगा। चंद्रमा का गोचर आज तुला राशि में होगा, जो कि चंद्रमा के मित्र शुक्र की राशि है। लेकिन इस गोचर के दौरान चंद्रमा केमद्रुम योग में फंस जाएगा क्योंकि चंद्रमा से दूसरे और बारहवें भाव में किसी भी ग्रह की मौजूदगी नहीं होगी। ऐसे में आज कुछ राशियों को परेशानी होगी। वहीं आज शुक्र के अपनी ही राशि में होने से मालव्य राजयोग प्रभावी रहेगा, जिससे कई राशियों को लाभ मिलेगा। तो आइए विस्तार से जानते हैं आज का राशिफल।


मेष राशि, विपरीत लिंगी सहकर्मियों से मिलेगा सहयोग
मेष राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी लेकिन व्यस्त रहने वाला है। आज आपको कुछ नया और रोमांचक करने का मौका मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको विपरीत लिंगी सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। चंद्रमा आज आपकी राशि से सप्तम भाव में है, जिससे आपके दांपत्य जीवन में प्रेमपूर्ण स्थिति बन रही है। अगर कोई कानूनी मामला चल रहा है, तो उसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आप वाहन और भौतिक सुख-सुविधाओं का भी आनंद उठा पाएंगे। पड़ोसियों से सहयोग मिलेगा।आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

वृष राशि, आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है
वृष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। कार्यस्थल पर आज आपकी जिम्मेदारी बढ़ सकती है। परिवार में आज आपको रिश्तेदारों का सहयोग मिलेगा। प्रेम जीवन के लिहाज से आज का दिन अनुकूल रहेगा, लेकिन फिर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। चंद्रमा का गोचर आज आपको कुछ अनचाहा धन खर्च करवा सकता है। अगर आप लोन लेने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। आज आपको विपरीत लिंग के सहकर्मियों और रिश्तेदारों से उलझने से बचना चाहिए। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग पर शहद का अभिषेक करें।

मिथुन राशि, रुका हुआ पैसा मिलने से आप काफी खुश रहेंगे
मिथुन राशि के जातक आज अपने काम के लिए तैयार रहेंगे। प्रेम जीवन और दांपत्य जीवन में आज आप स्थिति को संतुलित रखने में सफल रहेंगे। जीवनसाथी से आपको प्यार और सहयोग मिलेगा। रुका हुआ पैसा मिलने से आप बहुत खुश होंगे। आपके सितारे बताते हैं कि आज आप परिवार के सदस्यों की मदद के लिए आगे आ सकते हैं। आज आपको अपनी माता से स्नेह और आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आपको सरकारी कामों में सफलता मिल सकती है। सितारे कहते हैं कि आज आपको कहीं से अचानक लाभ भी मिल सकता है। आज वाहन पर धन खर्च हो सकता है। आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। गणेशजी को लड्डू का भोग लगाएं।

कर्क, कल पर काम टालने से बचें
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन लाभकारी रहेगा। आपको एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त होती दिख रही है। लेकिन आज आपको जल्दबाजी और गुस्से में कोई गलती करने से बचना होगा। अगर आप खुद से ज्यादा दूसरों के बारे में सोचते हैं, तो यह आपके लिए नुकसानदेह होगा, इसलिए आपको अपने काम पर ध्यान देना चाहिए। आपके लिए बेहतर होगा कि आप अपने काम के लिए तैयार रहें और काम को कल पर टालने से बचें, इससे आपको फायदा होगा। शिक्षा और प्रतियोगिता में आज आपका प्रदर्शन बेहतर रहेगा। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करना चाहिए।

सिंह राशि वालों को मिल सकते हैं बेहतर अवसर
सिंह राशि वालों के लिए आज चंद्रमा का तुला राशि में गोचर शुभ रहेगा। कारोबारी लोग किसी बड़ी डील के फाइनल होने से खुश रहेंगे। आज परिवार के किसी सदस्य से आपको अच्छी खबर भी मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को बेहतर अवसर मिल सकते हैं। आपके कुछ विरोधी आप पर हावी होने की कोशिश करेंगे, लेकिन आज आपके सामने उनकी एक नहीं चल पाएगी। आज आपको अपने माता-पिता से प्यार और सहयोग मिलेगा। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। देवी लक्ष्मी की पूजा करें और श्री सूक्त का पाठ करें।

कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन मिले-जुले परिणाम देने वाला रहेगा। आज आपके लिए जरूरी है कि आप अपने काम पर ध्यान दें और योजना के मुताबिक काम करें। एक साथ कई काम हाथ में लेना नुकसानदेह होगा। सितारे कहते हैं कि छात्रों को अपनी पढ़ाई में आ रही समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और अपना पूरा ध्यान अपने काम पर लगाना चाहिए। आपका कोई दोस्त आपकी मदद कर सकता है। किसी के बहकावे में आकर कोई फैसला न लें, नहीं तो बाद में पछताना पड़ेगा। आज आपको कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। अकाउंट से जुड़े काम और बैंक से जुड़े कामों में आज आपको सफलता मिलेगी। आज भाग्य 76% साथ देगा। गाय को गुड़ खिलाएं, शुभ रहेगा।

तुला राशि वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। किसी भी काम में सफलता पाने के लिए आज आपको बहुत सावधानी से प्रयास करने चाहिए। कार्यक्षेत्र में आज किसी पर ज्यादा भरोसा करने से बचें, कोई दोस्त बनकर आपको धोखा दे सकता है। दांपत्य जीवन में आज आपको सामंजस्य बनाए रखना होगा। जीवनसाथी से आज मतभेद होने की संभावना है। जिनका काम विदेशी क्षेत्र से जुड़ा है उन्हें आज लाभ हो सकता है। आज आपको सुख-सुविधा के साधन मिल सकते हैं। आज आपको कोई उपहार भी मिल सकता है। आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। तुलसी को जल और दूध चढ़ाएं और दीपक दिखाएं।

वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वालों को आर्थिक लाभ और पद की प्राप्ति होगी वृश्चिक राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक और अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में आज आपको वरिष्ठ लोगों से सहयोग और मार्गदर्शन मिलेगा। आपको आर्थिक लाभ और पद प्रतिष्ठा भी मिल सकती है। परिवार के सदस्यों के साथ आज आप तालमेल बनाए रखेंगे। आपको सहयोग मिलेगा। किसी कारणवश आज छोटी या लंबी दूरी की यात्रा की संभावना रहेगी। आज आप तकनीकी क्षमता और अनुभव का लाभ उठा पाएंगे। लेकिन आज आपको जोखिम भरे कामों से बचने की जरूरत है। आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। जरूरतमंदों को भोजन और अनाज का दान करना चाहिए।

धनु, संपत्ति से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी
धनु राशि वालों के लिए आज सितारे बता रहे हैं कि आज आपको जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचना चाहिए। सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी गलती आपको नुकसान पहुंचा सकती है। हालांकि आज आपको घर के बड़ों से सहयोग और लाभ भी मिल रहा है। अगर जीवनसाथी का स्वास्थ्य ठीक नहीं है, तो आज उसमें सुधार होगा। आज आपको दिखावे से बचना चाहिए, नहीं तो मान-सम्मान और धन दोनों की हानि हो सकती है। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपको संपत्ति से जुड़े कामों में सफलता मिलेगी। आज आपको व्यापार में भी आर्थिक लाभ मिलेगा। लेकिन लाभ के साथ-साथ खर्चे भी बने रहेंगे। आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को चारा खिलाएं और गायत्री मंत्र का जाप करें।

मकर, परिवार से सहयोग और समर्थन मिलेगा
मकर राशि वालों के लिए आज का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आपके सितारे बता रहे हैं कि आज आपकी कोई इच्छा और मनोकामना पूरी हो सकती है। आज आपको परिवार के सदस्यों से सहयोग और समर्थन मिलेगा। आपके सितारे कहते हैं कि आज आपको अपने काम से काम रखना चाहिए और दूसरों पर आंख मूंदकर भरोसा करने से बचना चाहिए। आज आपको संतान से सुख मिलेगा। यदि आपने पहले किसी को लोन या उधार दिया था तो वह वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में सतर्क रहें, कोई पुरानी समस्या उभर सकती है। आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री सूक्त का पाठ करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि, आज आपको कोई अच्छा अवसर मिल सकता है
कुंभ राशि वालों के लिए आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। नौकरी कर रहे लोगों को आज कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। आज आपके कार्यक्षेत्र में कुछ सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। यदि आपकी माता को कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या थी तो वह भी आज काफी हद तक दूर हो जाएगी। विद्यार्थियों को आज शिक्षा प्रतियोगिता में सफलता मिलेगी। आज आपको वाहन सुख भी मिल सकेगा। आपके पिता आज कोई लाभ और सम्मान मिलने से प्रसन्न होंगे। परिवार में किसी शुभ कार्य का संयोग बनेगा। यात्रा सफल और सुखद रहेगी। आज भाग्य 88% आपके पक्ष में रहेगा। आज आपको राहु के मंत्र ॐ रां राहवे नमः का जाप करना चाहिए।

मीन राशि 
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन खर्चीला हो सकता है। आज आपको कुछ लंबित बिल और भुगतान करने होंगे। आपके परिवार का कोई सदस्य आज नौकरी में कोई सफलता मिलने से प्रसन्न होगा। परिवार के सदस्यों के बीच आज सामंजस्य बना रहेगा। आज आपको किसी पुराने मित्र या परिचित से मिलने का मौका मिलेगा। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपकी कोई इच्छा आज पूरी हो सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं के आगमन से आज घर में खुशी का माहौल रहेगा। अति उत्साह में कोई भी निर्णय लेने से बचें। आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान कृष्ण को मक्खन और मिश्री का भोग लगाएं।

Loving Newspoint? Download the app now