बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनंद आज जिनेवा, स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हो गए हैं। वे 2 से 13 जून 2025 तक आयोजित होने वाले 113वें अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) सम्मेलन में भाग लेंगे। मंत्री संतोष कुमार सिंह अंतरराष्ट्रीय मंच पर बिहार के श्रम कल्याण, नीतियों और अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही वे दुनिया के अन्य देशों में श्रमिकों के लिए चल रहे प्रयासों से भी परिचित होंगे। भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने भारतीय प्रतिनिधिमंडल में मंत्री संतोष कुमार को अतिथि मंत्री के रूप में शामिल किया है। श्रम संसाधन सचिव दीपक आनंद भी मंत्री के साथ 4 से 6 जून तक सम्मेलन के दौरान आयोजित उच्चस्तरीय बैठकों में भाग लेंगे। भारत ILO का चार सदस्यीय अग्रणी सदस्य है और इस वार्षिक सम्मेलन में त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से भाग लेता है।
You may also like
2 महीने पहले हुई आरोपी की मौत पुलिस ने अब जाकर दर्ज किया केस, जाने हर तरफ क्यों चर्चा का विषय बना शराब तस्करी का ये मामला
कांग्रेस में घिरे शशि थरूर, उठे सवाल – क्या छोड़ेंगे पार्टी? खुद दिया साफ जवाब
अब अमेरिका में एंट्री नहीं! राष्ट्रपति का सख्त इमिग्रेशन एक्शन, ट्रंप बोले 'हम ऐसे लोग नहीं चाहते! देखें भारत पर क्या होगा असर
मायापुर में सड़क किनारे जगह-जगह कूड़े का ढेर, फैल रहा दुर्गंध
मुख्यमंत्री डॉ. सरमा ने दी योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं