Next Story
Newszop

Aaj Ka Ank Jyotish: मूलांक 1 से 9 तक के लिए कैसा रहेगा गुरुवार क दिन? जानिए किस मूलांक को मिलेगा लाभ और कौन रखे सावधानी

Send Push

आज 22 मई दिन गुरुवार है। अंक ज्योतिष के अनुसार मूलांक 4 का स्वामी ग्रह राहु है। ऐसे में आज सभी अंक वालों पर राहु का प्रभाव देखने को मिलेगा। वहीं आज गुरुवार है जिसका स्वामी ग्रह गुरु है और गुरु का अंक 3 माना जाता है। अंक ज्योतिष के अनुसार आज मूलांक 3 वालों को कार्यस्थल पर अपने विरोधियों से बचकर रहना होगा। वहीं मूलांक 4 वालों को आज व्यापार में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से बचना चाहिए। साथ ही वाहन भी सावधानी से चलाएं। आइए विस्तार से जानते हैं मूलांक 1 से 9 वालों के लिए पूरा दिन कैसा रहेगा। 

मूलांक 1 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: 
मूलांक 1 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यस्थल पर धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी योजना या डील से आपको फायदा हो सकता है। कारोबारियों को भी आज तरक्की मिल सकती है। आपकी रचनात्मक सोच लोगों को प्रभावित करेगी और समाज में आपका मान-सम्मान और रुतबा पहले से अधिक बढ़ेगा। लेकिन आज भाइयों से किसी विषय पर बात करते समय आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। बिना सोचे समझे कुछ बोलने से उन्हें आपकी कोई बात बुरी लग सकती है और धन हानि भी संभव है। ऐसे में कुछ भी सोच समझकर ही बोलें।

मूलांक 2 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी:
आज मूलांक 2 वाले लोग अपने बारे में ज्यादा सोच सकते हैं। आपकी कोई बात आपको चिंतित कर सकती है। कार्यस्थल पर कोई भी काम सोच समझकर करने की जरूरत है, नहीं तो पैसों को लेकर आपको बड़ी समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आपका पैसा लंबे समय से कहीं फंसा हुआ था तो अब वह वापस मिल सकता है। इससे मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। आज आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा, नहीं तो इसका बुरा असर सेहत पर भी पड़ सकता है। सौभाग्य के लिए आज भगवान शिव की पूजा करना फलदायी रहेगा।

मूलांक 3 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी:
मूलांक 3 वालों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। कार्यस्थल पर किसी भी तरह की सलाह देने से आपको बचना होगा, नहीं तो भविष्य में कोई बड़ी समस्या खड़ी हो सकती है। आज आपके प्रतिस्पर्धी आपको काम के मामले में थोड़ा परेशान कर सकते हैं। सौभाग्य के लिए अपनी पत्नी से हल्दी का तिलक लगवाएं। घर से निकलने से पहले ऐसा करने से आपको अवश्य लाभ होगा।

मूलांक 4 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी:
आज मूलांक 4 वालों का दिन तनाव से भरा हो सकता है। वाहन चलाते समय या कोई भी काम करते समय आपको सावधान रहना होगा, अन्यथा आज चोट लगने की संभावना है। आज आपका मन किसी बात को लेकर थोड़ा परेशान हो सकता है। अगर आप व्यापार के मामले में कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने जा रहे हैं, तो उसे फिलहाल टाल देना ही बेहतर होगा। घर पर किसी भी तरह की पूजा या धार्मिक कार्य करने से आपको लाभ मिल सकता है।

मूलांक 5 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी:
आज मूलांक 5 वालों को भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आप लंबे समय से कुछ करने की सोच रहे थे, तो उसमें भी आज आपको सफलता मिलेगी। लेकिन आपको अपने गुस्से पर काबू रखना होगा। घर में शांति रहेगी और आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ अच्छे पल बिताएंगे। लेकिन आपके जीवनसाथी को अचानक कोई स्वास्थ्य समस्या हो सकती है, जिससे आपका मानसिक तनाव बढ़ सकता है।

मूलांक 6 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी:
आज मूलांक 6 वालों के लिए दिन सामान्य रहने वाला है। व्यवसाय से जुड़ा कोई मुद्दा या योजना आपकी चिंता बढ़ा सकती है। कार्यस्थल पर आपको अपने विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता होगी, अन्यथा वे आज आपके लिए कोई समस्या खड़ी कर सकते हैं। ऐसे में आपको धैर्य रखना होगा। आज अपनी बहन या बेटी को कुछ उपहार देना लाभकारी हो सकता है। 

मूलांक 7 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: 
आज मूलांक 7 वालों को कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वाहन चलाते समय आपको सावधान रहना होगा, क्योंकि चोट लगने की संभावना है। स्वास्थ्य के प्रति भी आपको सतर्क रहना होगा। आज रक्त से जुड़ी कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। यदि व्यवसाय के मामले में कहीं से पैसा आने वाला है, तो वह भी आज बीच में अटक सकता है। ऐसे में आपको कोई भी काम धैर्य के साथ करना होगा। परिवार के मामले में आज आपको अपने जीवनसाथी से प्यार से बात करनी होगी, अन्यथा किसी बात को लेकर दोनों के बीच अनबन हो सकती है। 

मूलांक 8 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: 
आज मूलांक 8 वालों के दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। लेकिन बाद में आपको काम में बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। इससे आपका मानसिक तनाव भी बढ़ सकता है। कार्यस्थल पर काम करने में आप थोड़ा आलस्य भी दिखा सकते हैं। शरीर में ऊर्जा लाने के लिए शहद मिला दूध या पानी पीना लाभकारी रहेगा। इससे स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। आज घर पर भी आपको थोड़ी थकान और सुस्ती महसूस हो सकती है। इस कारण आपके परिवार के सदस्य थोड़े नाराज हो सकते हैं। 

मूलांक 9 अंक ज्योतिष भविष्यवाणी: 
मूलांक 9 वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। अगर आप लंबे समय से कोई शुभ काम करने की योजना बना रहे थे तो उसे आगे बढ़ाने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। अपने मन को शांत रखने की कोशिश करें और आज खुद पर नियंत्रण रखकर ही कोई काम करें। परिवार के मामले में आज घर में खुशियां आएंगी जिससे माहौल खुशनुमा बना रहेगा। आज के दिन हनुमान जी को मीठा पान चढ़ाना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

Loving Newspoint? Download the app now