अगली ख़बर
Newszop

आईपीएल 2026 में भी खेलेंगे MS Dhoni, हो गया है ये आधिकारिक ऐलान

Send Push

इंटरनेट डेस्क। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल के अगले सीजन में खेलते नजर आएंगे। चेन्नई सुपर किंग्स ने इस बात की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। खबरों के अनुसार, सीएसके के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पुष्टि कर दी कि एमएस धोनी ने व्यक्तिगत रूप से उन्हें अगले सीजन में उपलब्ध रहने की जानकारी दी है।

उन्होंने जानकारी दी कि एमएस धोनी ने हमसे कहा है कि वह अगले सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस प्रकार से धोनी (44) को लेकर सीएसके के सीईओ आईपीएल 2026 सीजन के लिए सारी अटकलों पर विराम लगा दिया है। माना जा रहा है कि धानी आईपीएल 2026 मैदान से ही इस टूर्नामेंट से विदाई ले लेंगे।

धोनी अब तक चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से 248 मैचों 4865 रन बना चुके हैं। उनकी कप्तानी में सीएसके पांच आईपीएल खिताब (2010, 2011, 2018, 2021, 2023) अपने नाम कर चुकी है। धोनी का अगला सीजन सीएसके के लिए उनका 17वां और आईपीएल में में कुल 19वां सीजन होगा।

PC:livemint
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें