इंटरनेट डेस्क। दीपावली के त्योहार से पहले कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर आई है। ये खबर उत्तराखंड के कर्मचारियों के लिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिवाली से पहले 2.50 लाख से अधिक कर्मचारियों को 58 प्रतिशत की दर से महंगाई भत्ता जारी करने के आदेश जारी कर बड़ी सौगात दी है।
कर्मचारियों को एक जुलाई से 31 अक्टूबर तक डीए का नकद भुगतान सरकार करेगी। सरकार की ओर से अराजपत्रित कर्मचारियों को बोनस का लाभ दिए जाने का भी ऐलान किया है। संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी किए। इस प्रकार उत्तराखंड के कर्मचारियों को सरकार ने दोहरी खुश दी है।
खबरों के अनुसार, राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की ओर से सीएम पुष्कर सिंह धामी से दीपावली से पहले बोनस व डीए जारी करने की मांग की गई थी। धामी ने परिषद की मांग को मान लिया है। इससे पहले राजस्थान की भजनलाल सरकार अपने कर्मचारियों के लिए डीए और और बोनस का ऐलान कर चुकी है।
PC:zeebiz.
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गुरु कृपा हॉस्पिटल में मरीजों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं
जीतपुर परियोजना क्षेत्र की 40 महिलाएं अध्ययन भ्रमण के लिए हुईं रवाना
प्रभु राम के आदर्शों से होगा राष्ट्र उत्थान : रामभद्राचार्य
दीपावली व छठ के मद्देनजर दिल्ली क्षेत्र में 15 से 26 अक्टूबर तक पार्सल यातायात पर अस्थाई प्रतिबंध
मध्य प्रदेश खनन क्षेत्र सुधारों में बना अग्रणी राज्य