खेल डेस्क। भारत के युवा स्टार क्रिकेटर रिंकू सिंह को मोस्ट वांटेड दाऊद इब्राहिम के गुर्गों ने धमकी दी थी। इस बात का खुलासा मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने किया है। खबरों के अनुसार, भारत के बाएं हाथ के बल्लेबाज रिंकू सिंह से दाऊद इब्राहिम के गुर्गों द्वारा इस धमकी में 5 करोड़ की फिरौती की भी मांग की गई थी।
मुंबई पुलिस के क्राइम ब्रांच ने खुलासा किया कि रिंकू सिंह को ये धमकी इस साल फरवरी और अप्रैल के बीच दी गई थी। धमकी भरे मैसेज में उनकी प्रमोशनल टीम को निशाना बनाया गया था। खबरों के अनुसार, मुंबई क्राइम ब्रांच ने बताया कि इससे पहले बाबा सिद्दिकी के बेटे जीशान सिद्दिकी को भी धमकी दी गई थी। बाबा सिद्दिकी की मौत के बाद जीशान सिद्दिकी से दस करोड़ की फिरौती की मांगी गई थी।
आपको बता दें कि रिंकू सिंह ने बहुत ही कम समय में अपने शानदार खेल के दम पर क्रिकेट की दुनिया में अपनी विशेष पहचान बना ली है। उनकी गिनती भी अब बॉलीवुड के स्टार क्रिकेटरों में होती है। उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की हैं।
PC:espncricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
गो तस्कर की मौत पर परिजनों ने किया हंगामा , हत्या का लगाया आरोप
मृत संघ कार्यकर्ता के घर पहुँचे प्रान्त प्रचारक,शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस
ये हैं कैंसर के 7 शुरुआती लक्षण इन्हें` अनदेखा किया तो जा सकती है जान
साली से शादी की जिद में जीजा ने किया खौफनाक डबल मर्डर, ससुराल वालों ने रोका तो बेकाबू हुआ 3 बच्चों का बाप
महाराष्ट्र रणजी टीम की हुई घोषणा, अंकित बावने की अगुवाई में खेलेंगे पृथ्वी शॉ और जलज सक्सेना