इंटरनेट डेस्क। उत्तर प्रदेश के बागपत से एक युवती के साथ दो भाइयों द्वारा शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म किए जाने का चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है। खेकड़ा थाना क्षेत्र के एक कस्बे की युवती ने इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है।
युवती ने विनयपुर गांव के दो भाइयों पर शादी का झांसा देकर कई माह तक दुष्कर्म किए जाने का आरोप लगाया है। शादी का दबाव बनाने पर आरोपियों के पिता ने उसकी पिटाई कर घर से भगा दिया।
शिकायत पर पुलिस ने बताया कि विनयपुर निवासी एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर युवती को शादी का झांसा देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद करीब दो महीने तक उसने और उसके भाई ने युवती को अलग-अलग स्थानों पर रखते हुए दुष्कर्म किया।
पीडि़ता ने शादी की मांग की तो आरोपियों के पिता ने मारपीट कर भगा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपी भाइयों को हिरासत में लिया है। वहीं युवती का चिकित्सीय परीक्षण कराया गया है।
PC:shutterstock
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
'तेहरान' फिल्म समीक्षा: धमाकेदार रोमांच, वैश्विक दांव और जॉन अब्राहम जैसा पहले कभी नहीं नजर आए
Aaj ka Love Rashifal 14 August 2025 : आज का लव राशिफल जानें आपकी राशि के लिए प्यार और रिश्तों का क्या है खास संदेश
Aaj ka Ank Rashifal 14 August 2025 : आज का अंक राशिफल किसका भाग्य चमकेगा और किसे चाहिए सतर्क रहना
संजू सैमसन क्यों छोड़ना चाहते हैं राजस्थान रॉयल्स? बताई जा रही है यह बड़ी वजह
तिरंगे को देखकर हर भारतीय के दिल में गर्व की अनुभूति होती है: जीत अदाणी