इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार को भी पेट्रोल-डीजल की कीमतों को अपडेट कर दिया है। आज भी आमजन को राहत नहीं मिली है। दोनों ईंधनों की कीमतों में बदलाव आज भी नहीं हुआ है। राजस्थान में पेट्रोल की औसत कीमत 105.52 रुपए प्रति लीटर ही है। वहीं प्रदेश में डीजल की औसत कीमत 90.98 रुपए प्रति लीटर है।
यहां पर कल भी दोनों ईंधनों की औसत कीमतें इतनी ही थी। लम्बे समय से कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं होने के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। मई 2022 के बाद से केंद्र और कई राज्यों द्वारा टैक्स में कटौती की गई। इस दौरान दोनों ईंधनों की कीमतों में दो-दो रुपए प्रति लीटर की दर से बदलाव हुआ था।
इसके बाद से दोनों ईंधनों की कीमतों में स्थिरता बनी हुई है। लोगों को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी होने का इंतजार है। समय ही बताएगा कि आमजन का ये इंतजार कब खत्म होगा।
PC:upstox
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
अखिलेश यादव का नया सियासी प्लान, मिशन-27 में दलित वोटरों को साधने के लिए चली य गहरी चाल
Smriti Mandhana श्रीलंका के खिलाफ वर्ल्ड कप के पहले मैच में बना सकती हैं ये 2 बड़े रिकॉर्ड, कोई नहीं कर सका है ऐसा कारनामा
सावधान! सेविंग अकाउंट में इतना कैश जमा किया तो आएगा टैक्स नोटिस
चीन में सामाजिक कल्याण कोष के निवेश पर प्रतिफल 8.1 प्रतिशत
केसरिया विधानसभा सीट: काफी दिलचस्प रहा है चुनावी मुकाबला, जानें किसका पलड़ा है भारी