खेल डेस्क। भारत के ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानंद ने दुनिया के नंबर एक मैग्नस कार्लसन को शिकस्त देकर सभी को चौंका दिया है। 19 वर्षीय प्रज्ञानंद ने अब लास वेगास में फ्रीस्टाइल शतरंज ग्रैंड स्लैम टूर में मैग्नस कार्लसन को शिकस्त दी। उन्होंने पांच बार के विश्व चैंपियन को केवल 39 चालों में ही शिकस्त दे दी।
नॉर्वे के ग्रैंडमास्टर कार्लसन को हाल ही में भारत के मौजूदा विश्व चैंपियन डी गुकेश से लगातार शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब उन्हें आर प्रज्ञानंद ने हराया है। दुनिया के नंबर 1 मैग्नस कार्लसन को 19 साल के प्रज्ञानंद ने प्रतियोगिता के ग्रुप स्टेज के चौथे राउंड में शिकस्त दी। आठ खिलाडिय़ों वाले ग्रुप व्हाइट में प्रज्ञानंद अब 4.5 अंकों के साथ संयुक्त बढ़त पर हैं।
प्रज्ञानंद ने टूर्नामेंट इससे पहले असाउबायेवा और कीमर को हराया था। प्रज्ञानंद को टूर्नामेंट की शुरुआत नोदिरबेक अब्दुसत्तोरोव के खिलाफ काले मोहरों से ड्रॉ खेलना पड़ा था।
PC:etvbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें
You may also like
SBI PO 2025 Exam Date: अगस्त में इस दिन होगी एसबीआई पीओ प्रीलिम्स परीक्षा, समझ लें एग्जाम पैटर्न
ट्रंप के एक फैसले से 'बर्बादी' की कगार पर शिक्षा मंत्रालय! एजुकेशन सिस्टम में दिखे ये 3 बड़े असर
नाती-पोते की भी देखनी है शादी, डेली जरूर करें एक वर्कआउट, 12 साल बढ़ जाएगी उम्र
भारत में लॉन्च हुआ रेंज रोवर वेलार का सबसे लग्जरी मॉडल, अब सीधे Volvo से होगी टक्कर
तेजस मार्क 1ए को मिली पहली विंग असेंबली, स्वदेशी लड़ाकू विमान निर्माण ने पकड़ी रफ्तार