इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के झालावाड़ में एक बड़ी ही खतरनाक और हिलाकर रख देने वाली खबर सामने आई है। जी हां यहां पर 12 लोगों ने एक साथ मिलकर एक 35 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म कि घटना को अंजाम दिया है। दुष्कर्म की ये वारदात जिले के अकलेरा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
वारदात को दिया अंजाम
मीडिया रिपोटर्स की माने तो शुक्रवार को करीब 10 से 12 आरोपियों ने महिला के सामूहिक दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात को अंजाम दिया। दुष्कम की घिनौनी वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला को अधमरा छोडक़र वहां से भाग गए। इस संबंध में ग्रामीणों ने पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पीड़िता को अकलेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से भर्ती करवाया है। खबरों के अनुसार, स्थिति गंभीर होने के कारण महिला को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है।
परिचित ले गया था साथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो महिला को परिचित अकलेरा अस्पताल के सामने से घाटोली के जंगल में ले गए। यहां पर जंगल के बीच में बने एक सुनसान मकान में आरोपियों ने महिला के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस को सभी फरार आरोपियों की तलाश है। पुलिस को महिला घने जंगल के बीच अचेत अवस्था में मिली थी। महिला के पर्चा बयान के बाद आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
pc-aaj tak
You may also like
'एआईएमपीएलबी' वक्फ संशोधन अधिनियम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन जारी रखेगा
IPL देखते रहे आप, उधर इस पाकिस्तानी ने 200 की स्ट्राइक रेट से टी20 में जड़ा शतक, बांग्लादेश को खूब धोया
1st Unofficial Test: इंडिया ए के खिलाफ इन 3 बल्लेबाजों ने ठोके शानदार शतक, तीसरे दिन इंग्लैंड का स्कोर पहुंचा 500 पार
स्वास्थ्य टिप्स: अधिक नींद के पीछे के विटामिन्स की कमी
महिलाओं को ठंड क्यों लगती है: जानें इसके पीछे के कारण