इंटरनेट डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाने और फिर उसके बाद सीजफायर हो जाने पर पीएम मोदी ने सोमवार को जनता को संबोधित किया, इस पर आज कांग्रेस की प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के सीनियर नेता अशोक गहलोत ने निराशा जताई। अशोक गहलोत ने कहा, पीएम ने निराश कर दिया, कुछ अच्छी बातें भी कहीं लेकिन अचानक हुए सीजफायर को लेकर देश स्पष्टता चाहता था।
अशोक गहलोत ने स्पष्ट किया कि इसका मतलब यह नहीं है कि हम युद्ध चाहते हैं। भारतीय सेना के पराक्रम की पूरी दुनिया तारीफ कर रही थी। पहलगाम आतंकी हमले से पूरे देश में आक्रोश था। भारतीय सेना ने हमेशा अपनी ताकत दिखाई है, जबकि अमेरिका हमेशा ही दबाव बनाता रहा है।
इंदिरा गांधी का जिक्र करते हुए अशोक गहलोत ने कहा, 1971 में भारत ने पाकिस्तान का हिस्सा छीनकर नया राष्ट्र बना दिया। उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति के दबाव बनाने के बावजूद इंदिरा गांधी झुकीं नहीं। अब मोदी सरकार बताए कि डोनाल्ड ट्रंप जो कह रहे हैं, उसके पीछे क्या राज है? ट्रंप ने कौनसी ठेकेदारी ले रखी है? सरकार की चुप्पी ने उनके हौसले बढ़ा रखे हैं। अशोक गहलोत ने कहा, ट्रंप कश्मीर मुद्दे की समाधान की भी बात कर रहे हैं तो भी यह बहुत खतरनाक है। ट्रंप ने भारत को पाकिस्तान के बराबर दर्जा दे दिया है।
pc- india today
You may also like
केंद्र सरकार ने पाक उच्चायोग के अधिकारी को संदिग्ध घोषित कर 24 घंटे में भारत छोड़ने को कहा
Jashpur News: पत्नी गांव की सरपंच, खुद डॉक्टर था, 22 साल पुराना भेद खुला तो शॉक्ड रह गए ग्रामीण, पहुंच गया जेल
Stocks to Watch: इस महारत्न पीएसयू समेत ये 4 लार्जकैप स्टॉक बुधवार को रहेंगे एक्शन में, कंपनियां दे रही है निवेशकों को डिविडेंड का तोहफा
Ryan Reynolds ने Blake Lively के कानूनी विवाद पर चुप्पी साधी
ढाका में पाक उच्चायुक्त मारूफ के लापता होने का रहस्य, आखिर क्या हुआ?