Next Story
Newszop

Health Tips: आप भी परेशान हैं दांतों के दर्द से तो आज ही अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

Send Push

इंटरनेट डेस्क। दांत दर्द की समस्या ऐसी हैं जो आपकी जान निकाल लेती है। इससे खाना-पीना सब प्रभावति होने लगता है। जब दांत में दर्द होता है तो न आप ठीक से सो पाते हैं और न ही कोई दूसरा काम कर पाते हैं। सिर दर्द की समस्या भी बढ़ जाती है। इसके पीछे कई कारण है। ऐसे में कुछ घरेलू नुस्खे आपके लिए कारगर साबित हो सकते हैं।

नमक वाला पानी
दांत में कीड़े लगने पर भी दर्द होना आम बात है। अगर दर्द हद से ज्यादा बढ़ गया है तो आप नमक वाले पानी से कुल्ला करके देखें। ये एक आसान और असरदार घरेलू नुस्खा है।

लहसुन
लहसुन में एलिसिन नाम का एक नेचुरल कंपाउंड पाया जाता है, जिसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। ऐसे में अगर आपको दांत दर्द ने परेशान कर दिया है तो लहसुन का पेस्ट दांत पर लगाएं। कुछ ही देर में आराम मिलेगा।

pc- jansatta

Loving Newspoint? Download the app now