इंटरनेट डेस्क। शारदीय नवरात्रि की शुरूआत हो चुकी हैं और आज दूसरा दिन है। मां दुर्गा के भक्त पूरे श्रद्धा और आस्था के साथ इस पावन पर्व को मनाते हैं। माना जाता है कि इन नौ दिनों में किए गए छोटे-छोटे उपाय घर की नकारात्मकता को दूर करके सुख-समृद्धि को बढ़ाते है, तो चले जानते हैं आज इन उपायों के बारे में।
मुख्य द्वार पर सजावट करें
नवरात्रि में घर के मुख्य दरवाजे पर तोरण, आम या अशोक के पत्तों की सजावट जरूर करें। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है।
उत्तर-पूर्व दिशा को साफ रखें
घर का ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा सबसे पवित्र माना जाता है। नवरात्रि के दिनों में इसे हमेशा साफ-सुथरा और रोशनी से भरपूर रखें।
घर में रखें दीपक और धूप
हर दिन सुबह-शाम घर में दीपक और धूपबत्ती जलाएं। खासकर मंदिर वाले स्थान पर घी का दीपक लगाने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।
तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा घर में सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत होता है। नवरात्रि के दिनों में तुलसी को जल दें और शाम को उसके पास दीपक जलाएं।
pc- outlookindia.com
You may also like
ताइवान, फिलीपींस के बाद सुपर टाइफून रागासा ने हांगकांग और दक्षिणी चीन में तबाही मचाई
ind vs ban: मुस्ताफिजुर रहमान के नाम दर्ज हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड, यह कारनामा करने वाले बने पहले बांग्लादेशी क्रिकेटर
हिमाचल प्रदेश में राज्य चयन आयोग की परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव: तकनीक आधारित और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया लागू
राज ठाकरे का खुला खत: महाराष्ट्र में बाढ़ और भारी बारिश से तबाही पर मुख्यमंत्री फडणवीस को पांच सुझाव
यूरोप में गर्मी ने तोड़ दिए सारे रेकॉर्ड, साल 2024 में गर्मी से 62 हजार से ज्यादा मौतें, हैरान एक्सपर्ट ने दी बड़ी चेतावनी