इंटरनेट डेस्क। पांचवें खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल (केआईयूजी) इस बार राजस्थान में होने जा रहे है। 24 नवंबर से पांच दिसंबर तक राजस्थान के सात शहरों में आयोजित होने वाले इन खेला में वॉलीबॉल, कैनोइंग और कयाकिंग, साइकिलिंग और खो-खो को पहली बार शामिल किया जाएगा। प्रतियोगिताएं 23 पदक खेलों और एक प्रदर्शनी खेल (खो-खो) में आयोजित की जाएंगी।
इस साल की शुरुआत में बिहार में आयोजित खेलो इंडिया युवा खेलों की तरह विश्वविद्यालय खेल भी राजस्थान के सात शहरों जयपुर, अजमेर, उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, कोटा और भरतपुर में आयोजित किए जाएंगे।
बारह दिन तक चलने वाले विश्वविद्यालय खेलों में 5,000 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा, खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेल भारत के खेल पथ में एक महत्वपूर्ण कड़ी हैं। दुनिया भर में विश्वविद्यालय चैंपियन तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
pc- aaj tak
You may also like
आदिवासी महारैली में हाथ से माइक छीनने पर फफक कर रोने लगी निशा भगत
चुनौती के इस दौर में पुलिस को दक्ष होना जरूरी : मुख्यमंत्री
धूमधाम से मनेगा झारखंड विधानसभा की 25वीं वर्षगांठ : स्पीकर
जबलपुर : डुमना एयरपोर्ट के अंदर घूम रहा तेंदुआ, दहशत में यात्री और कर्मचारी, वन विभाग अलर्ट
उज्जैन जिला साक्षात्कार में प्रदेश में तीसरी बार रहा प्रथम स्थान पर