इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में पितृ पक्ष का विशेष महत्व हैं, इस पखवाड़े को पितरों का स्मरण और उन्हें श्रद्धांजलि देने का समय होता है। इन 15 दिनों के दौरान लोग अपने पूर्वजों के प्रति सम्मान प्रकट करने के लिए तर्पण, श्राद्ध और पिंडदान करते हैं। लेकिन कई बार अनजाने में पितृ पक्ष में कुछ ऐसी चीजों को खरीद लेते हैं जिससे बचना चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि अगर इन चीजों को पितृ पक्ष के दौरान खरीदा जाता है, तो घर-परिवार पर पितृ दोष का संकट मंडराने लगता है।
पितृ पक्ष में भूल से भी ना खरीदें ये चीजें
पितृ पक्ष की अवधि में जूते, चप्पल और नए वस्त्र खरीदने से परहेज करना चाहिए, इसके अलावा इस दौरान सोना-चांदी खरीदना अशुभ माना गया है, वहीं पितृपक्ष में विवाह, सगाई जैसे शुभ और मांगलिक कार्यों को करने से बचना चाहिए, पितृ पक्ष में तामसिक भोजन जैसे प्याज, लहसुन, अंडा, मांस और मछली का सेवन निषेध है।
पितरों की कृपा दिलाने वाले मंत्र
पितृ मंत्र- “ॐ श्री पितराय नमः“.
पितृ गायत्री मंत्र- “ॐ पितृगणाय विद्महे जगत धारिणी धीमहि तन्नो पित्रो प्रचोदयात्“.
पितृ नमन मंत्र- “ॐ देवताभ्यः पितृभ्यश्च महायोगिभ्य एव च। नमः स्वाहायै स्वधायै नित्यमेव नमो नमः
You may also like
कहीं आप खड़े होकर पानी तो नहीं पी रहे हैं तो हो जाएं सावधान
Pregnancy Tips- गर्भावस्था के दौरान भूलकर भी नहीं करना चाहिए इन चीजों का सेवन, जानिए इनके बारे में
Pitru Paksha- पितृपक्ष के दौरान भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये चीजें, जानिए इनके बारे में
क्या सच में` 6 महीने सोता था कुंभकरण? इस रिसर्च पेपर ने बदल दी पूरी कहानी… जानिए वो साइंटिफिक प्रूफ्स जो रामायण को सच साबित करते हैं
कान में कनखजूरा घुसने पर तुरंत क्या करें: योग गुरु कैलाश बिश्नोई की सलाह