इंटरनेट डेस्क। न्यायमूर्ति बी. आर. गवई ने आज भारत के 52वें मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ ली। बता दें कि न्यायमूर्ति को राष्ट्रपति ने शपथ दिलाई। गवई देश के पहले बौद्ध और दूसरे दलित मुख्य न्यायाधीश बने हैं। इससे पहले न्यायमूर्ति के. जी. बालकृष्णन दलित समुदाय से पहले सीजेआई बने थे।
बता दें कि गवई ने न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की जगह ली है जो 65 वर्ष की आयु होने पर मंगलवार को सेवानिवृत्त हुए। न्यायमूर्ति गवई को 24 मई, 2019 को उच्चतम न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था। उनका कार्यकाल छह महीने से अधिक समय का होगा और वह 23 नवंबर तक पद पर रहेंगे।
शपथ ग्रहण से एक दिन पहले बार एंड बेंच को दिए इंटरव्यू में न्यायमूर्ति गवई ने कहा, “मैं हमेशा सामाजिक और आर्थिक न्याय का पक्षधर रहा हूं।” उन्होंने बताया कि न्यायपालिका में लंबित मामलों की संख्या को कम करना और निचली अदालतों के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।
pc- aaj tak
You may also like
पाकिस्तान से संघर्ष में रूस ने क्यों नहीं किया भारत का खुलकर समर्थन?
राजस्थान में बड़ा फर्जीवाड़े! इस जिले में चूरू में एक ही नंबर से दौड़ रहीं थीं तीन बसें, खुलासे के बाद मालिक पर लगा 10 लाख का जुरमाना
Bollywood actress : तापसी पन्नू की नेक पहल, जरूरतमंदों को दिए इंसुलेटेड वाटर कूलर, फैन्स से भी की मदद की अपील
जब जलजले से तुर्की बन गया था खंडहर तब भारत ने बढ़ाया था मदद का हाथ, अब एहसान नहीं मानने वाले को ऐसे जनता देगी आर्थिक चोट
कर्नल सोफिया पर अभद्र टिप्पणी करने वाले भाजपा नेता पर भड़के पायलट, वीडियो में देखें बोले- फौजियों का अपमान बर्दाश्त नहीं