Next Story
Newszop

Shefali Jariwala Passes Away: कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की थी उम्र

Send Push

मुंबई। ‘कांटा लगा’ म्यूजिक वीडियो से लोकप्रिय हुईं एक्टर और मॉडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात मुंबई में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि शेफाली जरीवाला का कार्डियक अरेस्ट की वजह से निधन हुआ है। शेफाली जरीवाला की उम्र 42 साल थी। शेफाली जरीवाला को देर रात उनके पति एक्टर पराग त्यागी और तीन अन्य लोग मुंबई के बेलेव्यू हॉस्पिटल ले गए थे। वहां पहुंचने से पहले ही शेफाली जरीवाला का निधन हो चुका था। जानकारी के मुताबिक शेफाली जरीवाला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेजा गया है। शेफाली जरीवाला के निधन के बारे में उनके परिवार की ओर से तत्काल कोई जानकारी नहीं दी गई।

शेफाली जरीवाला मुंबई के अंधेरी में रहती थीं। जानकारी के मुताबिक एक्टर और मॉडल की मौत की जानकारी मिलने के बाद मुंबई पुलिस देर रात शेफाली जरीवाला के घर पहुंची और काफी देर तक छानबीन की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुंबई पुलिस फॉरेंसिक टीम को भी साथ लेकर शेफाली जरीवाला के घर गई थी। शेफाली जरीवाला साल 2002 में ‘कांटा लगा’ रीमिक्स से छा गई थीं। उनको लोग इस म्यूजिक वीडियो के बाद कांटा लगा गर्ल के नाम से ही पहचानने लगे थे। कई टीवी सीरियल में भी शेफाली जरीवाला ने काम किया था। बिग बॉस के सीजन 13 में भी शेफाली जरीवाला ने हिस्सा लिया था। शेफाली जरीवाला नच बलिए सीजन-5 में बतौर कंटेस्टेंट शामिल हुई थीं। बीते दिनों ही शेफाली जरीवाला ने अपनी कई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर भी की थीं।

 

View this post on Instagram

 

image

शेफाली जरीवाला का जन्म 15 दिसंबर 1982 को गुजरात के अहमदाबाद में हुआ था। उनके पिता का नाम सतीश जरीवाला और मां का नाम सुनीता है। शेफाली जरीवाला ने एक इंटरव्यू में बताया था कि 15 साल की उम्र में उनको मिर्गी की बीमारी होने का पता चला और इसका इलाज कराने में उनको और 15 साल लग गए थे। शेफाली जरीवाला अपने ग्लैमर वाले लुक और टैटू की वजह से भी काफी चर्चा में रहीं। बता दें कि कार्डियक अरेस्ट में दिल अचानक काम करना बंद कर देता है। इसकी वजह से तुरंत ही मौत हो जाती है। बीते कुछ साल में देश में तमाम ऐसे मामले हो चुके हैं। अचानक लोगों की जान जाने के वीडियो सामने आ चुके हैं।

The post Shefali Jariwala Passes Away: कांटा लगा गर्ल के नाम से मशहूर शेफाली जरीवाला का निधन, 42 साल की थी उम्र appeared first on News Room Post.

Loving Newspoint? Download the app now