अगली ख़बर
Newszop

Bihar Assembly Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे आने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बाकी, जानिए पिछले दो चुनाव में किस पार्टी को मिली थीं कितनी सीटें?

Send Push

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आने की घड़ी करीब आती जा रही है। बिहार विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू होने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बचा है। बिहार विधानसभा के चुनाव के लिए 6 और 11 नवंबर को दो दौर में वोटिंग कराई गई थी। दूसरे दौर की वोटिंग खत्म होने के बाद आए एक्जिट पोल के नतीजों में बिहार में एक बार फिर एनडीए सरकार बनने की संभावना जताई गई। बिहार विधानसभा में 243 सीट हैं। बिहार विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 124 सीट हैं। यहां एक तरफ नीतीश कुमार की जेडीयू के नेतृत्व में एनडीए है। जबकि, उसे तेजस्वी यादव की आरजेडी नीत विपक्ष का महागठबंधन चुनौती दे रहा है।

बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार जनता किसकी सरकार बनवा रही, इसका पता 14 नवंबर की दोपहर तक चल जाएगा। हालांकि, साल 2015 और 2020 के बिहार चुनाव नतीजों को देखें, तो दोनों ही बार किसी एक दल को बिहार विधानसभा में अपने दम पर बहुमत नहीं मिल सका था। पहले आपको बताते हैं कि साल 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में किस पार्टी ने कितनी सीट हासिल की थी। साल 2020 में आरजेडी को 75 सीट मिली थी। बीजेपी दूसरे नंबर पर थी। बीजेपी को बिहार के पिछले विधानसभा चुनाव में 74, जेडीयू को 43, कांग्रेस को 19, असदुद्दीन ओवैसी की एआईएमआईएम को 5 सीट मिली थीं। एआईएमआईएम के 4 विधायक बाद में आरजेडी के साथ चले गए थे। जबकि, चिराग पासवान की पार्टी ने 1 सीट पर जीत दर्ज की थी।

image

इससे पहले साल 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में लालू यादव की आरजेडी ने 80 सीट पर जीत दर्ज की थी। बिहार विधानसभा के उस चुनाव में नीतीश कुमार की जेडीयू 71 सीट लाई थी। बीजेपी को उस साल बिहार के वोटरों ने 53 सीटों पर जीत दिलाई थी। कांग्रेस के 27 प्रत्याशी जीते थे। एलजेपी को 2 और अन्य व निर्दलीयों को 31 सीट हासिल हुई थी। दोनों चुनाव के आंकड़े बताते हैं कि जेडीयू की सीट घटी और बीजेपी की बढ़ी। जबकि, आरजेडी को भी 2015 के मुकाबले 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में 5 सीट का नुकसान उठाना पड़ा था। कांग्रेस को भी झटका लगा था। इस बार एनडीए और महागठबंधन के नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं। चुनाव में बड़ी तादाद में महिलाओं ने वोट डाला है। दोनों गठबंधन का कहना है कि ये वोट उनके ही पक्ष में गया है।

The post Bihar Assembly Election 2025 Results: बिहार विधानसभा चुनाव नतीजे आने में 24 घंटे से भी कम का वक्त बाकी, जानिए पिछले दो चुनाव में किस पार्टी को मिली थीं कितनी सीटें? appeared first on News Room Post.

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें