नई दिल्ली। अप्रैल में इस साल हुए वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) कलेक्शन से केंद्र सरकार मालामाल हो गई है। एक महीने में 2.37 लाख करोड़ का रिकॉर्ड जीएसटी कलेक्शन हुआ है। हालांकि रिफंड के बाद कुल जीएसटी कलेक्शन 2.09 करोड़ दर्ज किया गया। इससे पहले अप्रैल 2024 में 2.10 लाख करोड़ रुपये का जीएसटी कलेक्शन हुआ था, जो कि उस वक्त तक सबसे अधिक था। पिछले साल रिफंड के बाद 1.91 करोड़ जीएसटी कलेक्शन हुआ था। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार अप्रैल 2025 का जीएसटी रिफंड 27,341 करोड़ रुपये रहा है। जबकि इसकी तुलना में पिछले साल अप्रैल के जीएसटी रिफंड की बात करें तो वह 18,434 करोड़ रुपये था।
इस तरह से पिछली साल की तुलना में इस बार अप्रैल में जीएसटी कलेक्शन में वृद्धि हुई है। 1 जुलाई, 2017 को इनडायरेक्ट टैक्स व्यवस्था के लागू होने के बाद से यह दूसरा सबसे बड़ा कलेक्शन है। इसे देखते हुए ऐसी संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में जीएसटी कलेक्शन में और अधिक वृद्धि हो सकती है जिससे सरकार का खजाना भरेगा। सरकार ने वित्त वर्ष 2026 लगभग 11.75 करोड़ रुपए का जीएसटी कलेक्शन का लक्ष्य रखा है। इस साल में अब तक हुए जीएसटी कलेक्शन की बात करें तो जनवरी 2025 में जीएसटी कलेक्शन 1.96 लाख करोड़ रुपए का हुआ था।
जबकि फरवरी में जीएसटी टैक्स कलेक्शन 1.83 करोड़ था। इसी तरह मार्च में भी 1.96 लाख करोड़ का जीएसटी कलेक्शन हुआ था। राज्यों में महाराष्ट्र इस बार भी जीएसटी कलेक्शन में नंबर वन है। महाराष्ट्र से अप्रैल में कुल 41,645 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ है। महाराष्ट्र के बाद कर्नाटक से सबसे ज्यादा टैक्स वसूली हुई है। हरियाणा से 14,057 करोड़ रुपये टैक्स कलेक्शन किया गया। वहीं उत्तर प्रदेश से 13,600 करोड़ रुपये बतौर जीएसटी वसूले गए। नई दिल्ली से 8,260 करोड़ और बिहार से 2,290 करोड़ रुपये जीएसटी कलेक्शन हुआ।
The post appeared first on .
You may also like
3 औषधियों का ये मिश्रण पेट की चर्बी एक चुटकी में गला देगा 〥
ये नरेंद्र मोदी की सरकार है, किसी को बख़्शा नहीं जाएगा: अमित शाह
पाकिस्तानी सेना ने किया अभ्यास, भारतीय सीमा पर चीन की हॉवित्जर तोपें की तैनाती भी...
काला क्यों होता है कड़कनाथ मुर्गे का मांस? 99% लोग नहीं जानते सही कारण. जानें यहाँ 〥
बंपर जीएसटी कलेक्शन भारतीय अर्थव्यवस्था की मजबूती का परिचायक : वित्त मंत्री सीतारमण