इस्लामाबाद: पाकिस्तानी सेना और अफगान तालिबान के बीच गुरुवार को सीमा पर एक बार फिर भारी गोलीबारी शुरू हो गई। इस गोलीबारी में कम से कम पांच लोग मारे गए हैं और छह अन्य घायल हुए हैं। समाचार एजेंसी एएफपी ने यह जानकारी दी है। यह गोलीबारी ऐसे समय में शुरू हुई है, जब दोनों पक्ष गुरुवार को झड़पों को रोकने के लिए तीसरे दौर की शांति वार्ता के लिए इस्तांबुल में मिले हैं। इस गोलीबारी ने एक बार फिर सीमा पर तनाव बढ़ा दिया है और पिछले महीने हुए युद्धविराम पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं।
अफगान मीडिया ने बताया कि पाकिस्तानी सेना ने दक्षिणी कंधार प्रांत के स्पिन बोल्डक जिले में सीमा के पार फायरिंग की और फिर मोर्टार से गोले दागे। AFP ने एक अस्पताल अधिकारी के हवाले से बताया कि 5 लोगों की मौत हुई है। पीड़ितों में चार महिलाएं और एक पुरुष शामिल है।
तालिबान ने नहीं की जवाबी कार्रवाई
अफगानिस्तान के तालिबान शासन ने पाकिस्तानी सेना के हमले की पुष्टि की है और साथ ही कहा है कि अफगानिस्तान ने जवाबी कार्रवाई नहीं की है। तालिबान सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने एक्स कहा, पाकिस्तानी पक्ष के साथ तीसरे दौर की बातचीत इस्तांबुल में शुरू हो चुकी है, लेकिन दुर्भाग्यवश आज दोपहर (गुरुवार) को पाकिस्तानी सेना ने एक बार फिर स्पिन बोल्डक पर गोलीबारी शुरू कर दी।
झड़प पर आया पाकिस्तान का बयान
मुजाहिद ने आगे लिखा, 'इस्लामिक अमीरात (तालिबान) की सेनाओं ने वार्ता दल के प्रति सम्मान और नागरिकों की मौतों को रोकने के लिए अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाई है।' वहीं, पाकिस्तान ने आरोपों को खारिज करते हुए अफगान बलों को शुरुआती हमले का जिम्मेदार बताया। पाकिस्तान के सूचना मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, हम अफगान पक्ष से फैलाए गए दावों का पुरजोर खंडन करते हैं। अफगान पक्ष की ओर से गोलीबारी शुरू हुई, जिसका हमारे सुरक्षा बलों ने तुरंत और जिम्मेदारी से जवाब दिया।
अफगानिस्तान-पाकिस्तान युद्धविराम पर खतरा
ताजा झड़प ऐसे समय में हुई है जब दोनों पड़ोसी एक दूसरे पर युद्धविराम समझौते को कमजोर करने का आरोप लगाया है। कतर और तुर्की की मध्यस्थता में हुई बातचीत में दोनों पक्ष 19 अक्टूबर को युद्धविराम पर सहमत हुए थे। लेकिन गुरुवार को हमले ने इस पर संकट खड़ा कर दिया है। इस बीच अफगानिस्तान में शांति के लिए अमेरिका के पूर्व विशेष प्रतिनिधि जल्मे खलीलजाद ने पाकिस्तानी हमले को युद्धविराम का उल्लंघन बताया और इस्लामाबाद से मामले को स्पष्ट करने की मांग की।

You may also like

क्या Baba Vanga ने सोने की ग्लोबल कीमतों में बढ़ोतरी की भविष्यवाणी की थी? भारत को होगा बड़ा फायदा क्योकिं ...

फर्स्ट टाइम ऐसी वोटिंग पर नीतीश खुश, बिहार की पब्लिक को बोला- थैंक्यू

बीजेपी-RSS की बैठकों में कभी वंदे मातरम् नहीं... राष्ट्रीय गीत के 150साल पर मल्लिकार्जुन खरगे का सियासी हमला

Smartphone Price Increasing: इस छोटी चीज ने खड़ी की बड़ी मुश्किल... कंपनियों ने महंगे किए स्मार्टफोन, कमजोर रुपया भी बना कारण

जंगलराज की वापसी कोई नहीं चाहता, फिर से बनेगी एनडीए सरकार : भाजपा प्रवक्ता रवि त्रिपाठी