मंदसौर : जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जिसमें मरीजों को ले जा रही एक एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एंबुलेंस का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुई, लेकिन एंबुलेंस के पुलिया से नीचे गिरने के कारण इसका पता सुबह चला जब स्थानीय लोग खेत पर पहुंचे। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे पर सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता के पास यह हादसा हुआ।
रात 12 बजे हुआ हादसा
मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा शुक्रवार रात लगभग 12 बजे हुआ था। एंबुलेंस पुलिया से नीचे गिरी होने के कारण किसी को इसका पता नहीं चला। सुबह जब स्थानीय लोग अपने खेत पर गए तो उन्होंने घटना देखी और पुलिस व ग्रामीणों को सूचना दी। इसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद घायल ड्राइवर को सुबह लगभग सात बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। यह एंबुलेंस जावरा की ओर से मरीजों को लेकर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस वे की तरफ जा रही थी। तभी सीतामऊ तहसील के ग्राम सेदरा माता और भुवानगढ़ के बीच में यह पुलिया से नीचे जा गिरी।
रात भर फंसा रहा ड्राइवर
इस हादसे में मरीज सहित दो लोगों की मौत हो गई। एंबुलेंस ड्राइवर गाड़ी में फंस गया था, जिसे सुबह लगभग 7 बजे बाहर निकाला गया। एंबुलेंस में कुल 3 लोग सवार थे, जिनमें से 2 की मौत हो चुकी है। घायल ड्राइवर का इलाज चल रहा है।

You may also like

बिहार चुनाव में 'आसमान से जंग': प्रचार के लिए 15 हेलीकॉप्टर बुक, रोज उड़ रहे 12 से 13; NDA की हवाई ताकत सबसे ज़्यादा

US-China: दक्षिण कोरिया में चीन के राष्ट्रपति चिनफिंग से मिलेंगे डोनाल्ड ट्रंप, दोनों के बीच होगी...

CBSE CTET: 132 शहर…20 भाषाओं में होगी परीक्षा, पेपर-1 और पेपर-2 के लिए अलग-अलग है योग्यता

क्या आपने कभी ट्रक के पीछे लटकते हुए फटे हुए चप्पल` देखे हैं? यह सिर्फ अंधविश्वास नहीं है, इसके पीछे एक वैज्ञानिक कारण भी है!

दिन भर उछल-कूद करता बच्चा? जानें क्या ये सिर्फ शरारत है या कोई सीरियस हेल्थ प्रॉब्लम का है लक्षण