Next Story
Newszop

आज का राशिफल 17 जून 2025 : मेष, मिथुन और तुला राशि को मिल रहा राजयोग का लाभ, जानें आपके सितारे क्या कहते हैं

Send Push
Aaj Ka Rashifal 17 June 2025 : 17 जून का राशिफल ज्योतिषीय गणना के अनुसार मेष, मिथुन और तुला राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। दरअसल चंद्रमा का गोचर दिन रात कुंभ राशि में शतभिषा नक्षत्र से हो रहा है। और चंद्रमा से सप्तम भाव में आज मंगल के होने से चंद्रमा और मंगल के बीच समसप्तक योग बनेगा। साथ ही आज मिथुन राशि में भद्र राजयोग और बुधादित्य योग का भी शुभ संयोग बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
​मेष राशि, पिता की ओर से लाभ पाएंगे image

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और लाभदायक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। कामकाज में भी आज तेजी का माहौल बना रहेगा। आपके ऊपर आज कुछ नया काम का दबाव भी आज आ सकता है जिससे दोपहर के बाद आपका मूड खराब हो सकता है। आज कामकाज के सिलसिले में यात्रा का संयोग बन सकता है। आपको आज पिता की ओर से लाभ मिलने का भी योग है। सरकारी क्षेत्र के काम मे आज आप सफलता पाएंगे। भाइयों से भी आप सहयोग प्राप्त कर सकते हैं।

आज भाग्य 85% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमान चालीसा का पाठ घी का दीप जलाकर करें।


​वृषभ राशि,खर्च पर आपको आज कंट्रोल करना होगा image

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन कुल मिलाकर अनुकूल रहेगा। आप आज कामकाज को लेकर उत्साहित रहेंगे। आपको आज अपनी मेहनत और पूर्व में किए काम का फायदा मिल सकता है। आपका कोई महत्वपूर्ण काम भी आज पूरा हो सकता है। आर्थिक मामलों में आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करने की जरूरत है। गैर जरूरी खर्च को काम करने का प्रयास करना चाहिए। माता की सेहत को लेकर आज आपकी चिंता बढ़ सकती है। लव लाइफ में आज आपको भाग्य का साथ मिलेगा। आपके लिए सलाह है कि आप क्रोध और अहंकार को काबू में रखें।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। लाल चंदन का तिलक लगाएं, मसूर की दाल का दान करें।


​मिथुन राशि, दोस्तों और सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त होगा image

मिथुन राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज कारोबार में आर्थिक लाभ मिलेगा। कमाई बढ़ने से आपको आज खुशी होगी। शिक्षा के क्षेत्र में आज मिथुन राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। बच्चों की ओर से आपको कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपको आज दोस्तों और सहकर्मियों से भी सहयोग प्राप्त होगा। अगर आप दीर्घकालीन निवेश करेंगे तो इसमें आपको फायदा हो सकता है। तकनीकी कार्यों में भी आपको आज सफलता मिलेगी। किसी पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने के लिए आपको समय और धन दोनों ही खर्च करना होगा। भाइयों के साथ आपसी तालमेल बढेगा।

आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। ब्राह्मण को दान करे। श्रीनारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।


​कर्क राशि,सेहत के प्रति ध्यान रखें, दिन सुखद रहेगा image

कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अनुकूल और सुखद रहेगा। आपको आज घर और कार्यक्षेत्र की जिम्मेदारियों को निभाने का मौका मिलेगा। लेकिन आपको आज कार्यक्षेत्र में अपने काम के प्रति अधिक गंभीर रहना होगा नहीं तो परेशानी होगी। आपको किसी मित्र से मिलने का मौका मिलेगा। लव लाइफ में प्रेमी के साथ किसी बात को लेकर आज तनाव बढ सकता है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना होगा। शरीर के पिछले भाग में कष्ट हो सकता है।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ आपके लिए लाभदायक रहेगा।


​सिंह राशि,नौकरी में आज अच्छा अवसर मिलेगा image

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन भाग्यवर्धक रहेगा। आपको आज नौकरी में अच्छा अवसर मिलगा। कारोबार में सिंह राशि वालों को अच्छा मुनाफा होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज किसी धार्मिक औ सामाजिक आयोजन में शामिल होने का मौका मिल सकता है। साझेदारी में कोई काम शुरू करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप आज घर के लिए किसी सुख साधन की खरीदारी कर सकते हैं। बच्चों की शिक्षा से और करियर से संबंधित विषयों में आज आप कोई निर्णय ले सकते हैं। आपके बच्चे आज शिक्षा में बेहतर प्रदर्शन करेंगे।

आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। गरीबों को वस्त्र एवं भोजन दान करें।


​कन्या राशि,बनता काम आज अटक सकता है image

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अचानक लाभ दिलाने वाला रहेगा। अगर कारोबार में आपका पैसा कहीं फंसा हुआ था तो वह आपको मिल सकता है, जिससे आपको प्रसन्नता होगी। आज आपका मन विचलित होगा इसलिए संयम पूर्वक काम पर ध्यान देना होगा, नहीं तो बनता काम भी आज अटक सकता है। छात्रों को आज शिक्षा के मामले में शुभ परिणाम मिल सकता है। आप आज कला और रचनात्मक कार्यों में बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं। आप रुचिकर भोजन का आनंद ले सकते हैं।

आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा और गायत्री मंत्र का जप करें।


​तुला राशि, बुद्धि और चतुराई का आपको लाभ मिलेगा image

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आपके दांपत्य जीवन में प्रेम और मधुरता बनी रहेगी। आपको आज कारोबार में कोई अच्छी डील मिलेगी। आर्थिक योजना आपकी आज सफल होगी। भूमि, भवन, मकान, दुकान आदि का सौदा करने जा रहे हैं तो आपको आज इस मामले में फायदा हो सकता है लेकिन कागजात के मामले में लापरवाही न करें। तकनीकी ज्ञान और अनुभव का आपको फायदा हो सकता है। आपको आज किसी मित्र और निकट संबधी से सहयोग मिलेगा। आपकी दोस्ती का दायरा भी बढेगा। बुद्धि और चतुराई से आपको आज फायदा होगा, विरोधियों को मात देने में सफल रहेंगे।

आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। श्री शिव चालीसा का पाठ करें।


​वृश्चिक राशि,नौकरी कारोबार में दिन अनुकूल रहेगा image

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन सुखद लेकिन खर्चीला रहेगा। आप आज सुख साधनों की चाहत में धन खर्च करेंगे। आपको आज आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला बहुत ही गंभीरता पूर्वक लेना चाहिए नहीं तो नुकसान हो सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को कोई भी काम बहुत सोच-समझकर करना होगा नहीं तो आपका काम प्रभावित हो सकता है। यदि आप लंबे समय से अपने करियर को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो उनसे भी राहत मिलेगी। आपको आज सरकारी क्षेत्र के काम में भी सफलता मिलेगी। वाहन सुख की भी आपको प्राप्ति होगी। बच्चों के साथ आप आज मनोरंजक समय बिताएंगे।

आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु को बेसन के लड्डू का प्रसाद अर्पित करें।


​धनु राशि,रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा image

धनु राशि के लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज इस राशि के छात्र बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं। आपकी कलात्मक क्षमता में बेहतरी आएगी। आपको अपनी निर्णय लेने की क्षमता का पूरा लाभ मिलेगा। धन संबंधी मामलों में आज का दिन बेहतर रहने वाला है। आप अपने बच्चों व्यवहार और कामयाबी से प्रसन्न होंगे। लव लाइफ में आज आपको प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। कोई चाहत भी आपकी पूरी हो सकती है। रुचिकर खानपान का आप आज आनंद ले सकते हैं। कोई अटका काम आपका आज पूरा हो सकता है।

आज भाग्य 79% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान विष्णु का पूजन करें और विष्णु चालीसा का पाठ करें।


​मकर राशि, ससुराल पक्ष से लाभ पाएंगे image

मकर राशि के जातकों के लिए आज मंगलवार का दिन सुखद है। आपको आज भौतिक सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। पारिवारिक जीवन के मामले भी दिन आज आपके पक्ष में रहेंगा। किसी जरूरी काम से आप अचानक यात्रा पर जा सकते हैं। वैसे आपके कुछ करीबी लोग आपके काम में रुकावट पैदा करने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपकी मुलाकात कुछ प्रभावशाली लोगों से होगी। मकर राशि के जातक आज नौकरी में बदलाव के भी विचार कर सकते है। आपको आज ससुराल पक्ष से लाभ और अपेक्षित सहयोग मिल सकता है।

आज भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव को तांबे के लोटे से जल दें।

Loving Newspoint? Download the app now