अगली ख़बर
Newszop

Chhath Puja: बाजार को ₹500000000000 का कारोबार दे गईं छठी मइया, अकेले बिहार में बिका 15000 करोड़ का सामान

Send Push
नई दिल्ली: बिहार और झारखंड का महापर्व है छठ ( Chhath Puja )। इसके साथ ही पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ इलाकों में छठ होने लगा है। अब तो प्रवासी पूर्वांचली देश के जिस भी हिस्से में रहते हैं, वहीं इस पूजा का आयोजन कर रहे हैं। शुरू में भले ही यह पूजा स्थानीय सामग्री से होती हो, लेकिन आज की तारीख में यह बड़ा व्यापार का अवसर बन गया है। इस बार अनुमान है कि देश के विभिन्न राज्यों में इस अवसर पर करीब 50 हजार करोड़ रुपये के सामानों की खरीदारी हुई है। इस पूजा में 10 करोड़ से भी ज्यादा लोग शामिल हुए हैं।

काफी बड़ा दिखाई दिया इस बार का छठ पर्व
आज सुबह के अर्घ्य के साथ ही इस साल के छठ पूजा का समापन हो गया। जिनके यहां कई दशकों से छठ हो रहा है, वे जानते हैं कि यह लोक आस्था का पर्व है। इसमें पूजा गांव-घर में मिलने वाली चीजों से ही हो जाती है। लेकिन अब दैनंदिन जीवन में बाजार हावी हो गया है तो छठ पूजा से इससे अछूता कैसे रहे। संयोग है कि केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकारें भी इसे बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ नहीं रही है। इसलिए, आस्था और विश्वास का अद्भुत संगम इस बार छठ पर्व पर काफ़ी बड़ा दिखाई दिया।

50,000 करोड़ का कारोबार हुआछठ पर्व की समाप्ति के बाद आज किए गए एक आकलन के अनुसार देश भर में लगभग 10 करोड़ से अधिक लोगों ने छठ पर्व मनाया। मोटे तौर पर बिहार एवं झारखंड सहित देश के विभिन्न राज्यों में छठ पर्व पर लगभग 50 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार हुआ। अकेले दिल्ली में ही इस अवसर पर कारोबार लगभग 8 हज़ार करोड़ रुपये का हुआ। इसके अलावा बिहार में लगभग 15 हज़ार करोड़ एवं झारखण्ड में लगभग 5 हज़ार करोड़ का व्यापार हुआ। यह रिपोर्ट कंफेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) ने जारी किया है।

किन-किन राज्यों में हुआ छठकैट के महामंत्री तथा दिल्ली के चांदनी चौक सीट से सांसद प्रवीन खंडेलवाल के मुताबिक छठ पर्व के पारंपरिक राज्य बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में तो धूमधाम से मनाया गया ही। साथ ही दिल्ली तथा एनसीआर क्षेत्र में बड़ी पूर्वांचली आबादी के कारण यहां भी यह बड़े पैमाने पर मनाया गया। इनके अलावा पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, ओडिशा, कर्नाटक, तेलंगाना आदि राज्यों में भी तालाबों और घाटों पर इस पर्व के मनाने की खबर है।

किन वस्तुओं की खरीदारी हुई छठ मेंखंडेलवाल ने बताया कि छठ पर्व पर हुई खरीदारी में कृषि उत्पाद जैसे केला, गन्ना, नारियल, मौसमी फल, चावल, अनाज आदि खरीदे गए। प्रसाद बनाने के लिए ठेकुआ बनाने की सामग्री, खीर की सामग्री भी खरीदे गए। पूजन सामग्री में टोकरी, दीये, पत्तल, फूल, मिट्टी के बर्तन, पैकिंग सामग्री तथा घाट निर्माण, लाइटिंग, सुरक्षा, सफाई, नाव सेवा आदि पर्व संबंधित सेवाओं के कारोबार में भी बड़ी वृद्धि हुई।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें