Next Story
Newszop

Success Story: 3 की उम्र में करियर शुरू, 6 की उम्र में दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की, अब ऐसे खड़ा किया बड़ा कारोबारी साम्राज्य

Send Push
नई दिल्‍ली: थाइलन ब्लोन्डौ का मॉडलिंग करियर सिर्फ तीन साल की उम्र में शुरू हुआ था। फैशन डिजाइनर जीन पॉल गॉल्टियर ने उन्हें चुना था। वह थाइलन की नीली आंखों, सुनहरे बाल और होंठों से बहुत प्रभावित थे। एक साल बाद थाइलन ने पहली बार रैंप वॉक किया। छह साल की उम्र में उन्हें दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब मिला। इसके बाद भी उन्होंने फैशन इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। 10 साल की उम्र तक वह वोग पेरिस के कवर पर आने वाली सबसे कम उम्र की मॉडल बन गईं। उन्‍होंने कई बड़े फैशन ब्रांड्स के साथ काम किया है। आज थाइलन सफल मॉडल के साथ एक बिजनेसवुमन भी हैं। क्‍लोदिंग लाइन बिजनेस में वह तेजी से अपने कारोबारी साम्राज्‍य को बढ़ा रही हैं। आइए, यहां थाइलन ब्लोन्डौ की सफलता के सफर के बारे में जानते हैं।
कारोबार जगत में जबरदस्‍त एंट्री image

थाइलन ब्लोन्डौ फ्रांसीसी मॉडल हैं। कारोबार जगत में भी उन्‍होंने धमाकेदार एंट्री की है। उन्होंने अपनी खुद की क्‍लोदिंग लाइन शुरू की है। इसका नाम है- हैवन मे क्‍लोदिंग। इसके अलावा, थाइलन ने ब्यूटी और हेयरकेयर ब्रांड Enalyht भी शुरू किया है। उनका कारोबारी तेजी से बढ़ रहा है। उनका जन्म 5 अप्रैल 2001 को फ्रांस के Aix-en-Provence में हुआ था। उन्हें बचपन में ही दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की का खिताब मिल गया था। तब वह सिर्फ 6 साल की थीं। तीन साल की उम्र में उम्र में उनके मॉडलिंग करियर की शुरुआत हो गई थी। उन्होंने मियू मियू, वर्साचे, राल्फ लॉरेन, डोल्से एंड गब्बाना और एल’ओरियल पेरिस जैसे बड़े फैशन हाउस के साथ काम किया। इन पार्टनरशिप ने उन्हें दुनिया की टॉप मॉडल्स में शामिल कर दिया।


2021 में बड़ी समस्‍या का किया सामना image

बचपन में लोग थाइलन की खूबसूरती की तारीफ करते थे। लेकिन, वह इन बातों पर ध्यान नहीं देती थीं। वह सिर्फ अपने iPad से खेलती रहती थीं। उन्हें लगता था कि वह एक आम लड़की हैं। उन्हें कभी भी यह महसूस नहीं हुआ कि वह दुनिया की सबसे खूबसूरत लड़की हैं। 2021 में उन्हें ओवेरियन सिस्ट की समस्या हुई। इस वजह से उन्हें कई सर्जरी करवानी पड़ीं। एक सिस्ट उनके पेट में फट गया था। इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल जाना पड़ा। इस अनुभव से उन्होंने सीखा कि अपनी सेहत का ख्याल रखना कितना जरूरी है। उन्होंने अपने फैंस को सलाह दी कि वे अपनी सेहत को लेकर हमेशा सतर्क रहें।


तेजी से बढ़ रहा है कारोबारी साम्राज्‍य image

थाइलन ने मॉडलिंग के अलावा बिजनेस में भी सफलता हासिल की है। उन्होंने अपना क्लोदिंग लाइन और ब्यूटी ब्रांड लॉन्च किया है। उनके प्रोडक्ट्स लोगों को काफी पसंद आ रहे हैं। उनका कारोबार तेजी से बढ़ रहा है। थाइलन सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। वह अपने फैंस के साथ अपनी लाइफ के बारे में शेयर करती रहती हैं।


बन गई हैं रोल मॉडल image

थाइलन ब्लोन्डौ ने कम उम्र में सफलता हासिल की है। लेकिन, उन्होंने कभी भी अपनी विनम्रता नहीं खोई। उन्होंने अपनी सेहत से जुड़ी चुनौतियों का सामना किया और एक सफल बिजनेसवुमन बनीं। वह एक रोल मॉडल हैं और उन्होंने साबित कर दिया कि कड़ी मेहनत और लगन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है। थाइलन की कहानी हमें सिखाती है कि हमें कभी भी हार नहीं माननी चाहिए। हमें हमेशा अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रयास करते रहना चाहिए।

Loving Newspoint? Download the app now