Aquarius Horoscope Today 13 May, 2025 : आज कुंभ राशि का करियर राशिफल : आज का दिन कुंभ राशि के जातकों के लिए बहुत ही शुभ लाभदायक रहेगा। आपको आज उम्मीद से बढ़कर कार्यक्षेत्र में लाभ प्राप्त होगा। आप आज कार्यक्षेत्र में कुछ नए अवसर प्राप्त कर सकते हैं। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको भी कामयाबी मिल सकती है। अगर आपका सरकारी क्षेत्र में अथवा बैंक से संबंधित कोई काम अटका है तो उसे पूरा करने का आपको आज प्रयास करना चाहिए। किराना कारोबार और वस्त्रों के कारोबार से जुड़े जातकों की भी आज अच्छी कमाई होगी। आपको आज नौकरी में पूर्व में किए काम और पहचान का फायदा मिलेगा। आप आज अपने खर्च को संयमित रखने के प्रयास में सफल होंगे। आज कुंभ राशि का प्रेम और पारिवारिक राशिफल : कुंभ राशि के लोगों का मन आज धर्म कर्म के काम में लगेगा। आपको आज पिता और भाइयों से भी सहयोग प्राप्त होगा। किसी पारिवारिक समस्या का समाधान आप आज जीवनसाथी के सहयोग से कर सकते हैं। बच्चों से जुड़ी किसी समस्या का भी आज निदान होगा। इस राशि के छात्र आज अपनी मेहनत और लगनशीलता से सफलता प्राप्त कर पाएंगे। लव लाइफ में प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। मित्रों से सहयोग पाएंगे। आज कुंभ राशि की सेहत : आज कुंभ राशि के जातकों को सेहत के मामले में लापरवाही से बचना चाहिए। आपको आज पेट से संबंधित समस्या हो सकती है। जिन लोगों को पहले से कोई परेशानी है वह अपनी सेहत को लेकर विशेष रूप से सजग रहेंगे। योग ध्यान करना फायदेमंद होगा। आज कुंभ राशि के उपाय : आपको आज उपाय के तौर पर बजरंगबाण का पाठ करना चाहिए। गाय को गुड़ रोटी खिलाएं।
You may also like
अंदर घुसा घुटने तक लटका पेट, लड़के ने घटाया 87 kg, बताया ये 5 चीजें काटती हैं पेट की चर्बी
Vastu Tips: आप भी हैं कर्ज से परेशान तो इन वास्तु टिप्स से बदल सकते हैं किस्मत
Maharashtra SSC Marksheet 2025 Download: महाराष्ट्र बोर्ड 10वीं की मार्कशीट कैसे डाउनलोड करें? कहां कैसे मिलेगा एसएससी सर्टिफिकेट
ओडिशा में हर साल लगता है कछुओं का मेला 'अरिबाडा', प्रकृति संरक्षण और इंसानी जज्बे की कहानी
अप्रैल तक 4.24 लाख टन चीनी विदेश भेजी गई