नई दिल्लीः दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में आई बाढ़ का पानी निचले इलाकों से तो उतर गया, लेकिन इससे प्रभावित हजारों परिवारों की परेशानियां कम नहीं हुई हैं। कई दिनों तक घरों में भरे पानी से सारा सामान बर्बाद हो गया है। केजरीवाल ने दिल्ली की बीजेपी सरकार से उन्हें तत्काल मुआवजा देकर राहत पहुंचाने की अपील की है। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में बाढ़ से सबसे ज्यादा कम आय वाले लोग प्रभावित हुए हैं। दिल्ली सरकार से अपील है कि वह इन्हें हर तरह की राहत पहुंचाएं।
20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा देकेजरीवाल ने कहा कि बाढ़ से प्रभावित बहुत सारे लोग कई दिनों से ड्यूटी पर नहीं जा सके हैं। ऐसे लोगों को भी दिल्ली सरकार द्वारा तय न्यूनतम वेतन 18 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाए। सरकार फसलों के नुकसान के बदले कम से कम 20 हजार रुपये प्रति एकड़ मुआवजा दे। AAP की वरिष्ठ नेता आतिशी ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से दिल्ली में बाढ़ प्रभावित हजारों परिवारों को तत्काल आर्थिक मदद करने की अपील की है। आतिशी ने कहा कि बाढ़ में बच्चों की किताबें भी बह गई। बच्चों को बिना देरी किए नोटबुक और किताबें उपलब्ध कराई जाए।
मदद को लेकर BJP ने AAP को घेराविधानसभा में नेता विपक्ष और आप नेता आतिशी ने दिल्ली में बाढ़ प्रभावित लोगों को तत्काल आर्थिक मदद और मुआवजा देने की मांग दिल्ली सरकार से की है। इस पर दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने भी पंजाब में बाढ़ पीड़ितों को लेकर आप को घेरा है। उनका कहना है कि बाढ़ पीड़ितों के नाम पर AAP नेता सिर्फ राजनीति कर रहे हैं। AAP के सत्ता के दौरान दिल्ली में इससे भयंकर बाढ़ आई थी। प्रकृति की कहर ने दिल्ली के किसानों को हाशिए पर धकेल दिया था। तब, केजरीवाल सरकार ने सिर्फ 55 करोड़ मुआवजा की घोषणा की थी, लेकिन एक पैसा नहीं मिला।

You may also like
भारत ने नेपाल की नई अंतरिम सरकार को लेकर जारी किया बयान
दिल्ली में दो दिन का भारी बारिश का अलर्ट… पहाड़ों पर नहीं थमेगी आसमानी आफत, जानें 15 राज्यों का मौसम
ENG vs SA: Phil Salt की तूफानी पारी से इंग्लैंड ने साउथ अफ्रीका को चखाया करारी हार का स्वाद, 146 रन से जीता दूसरा T20I
नेपाल में पहली महिला PM बनीं कार्की, संसद भंग, चुनाव की तारीखों का ऐलान... जानें शुक्रवार की रात पड़ोसी देश में क्या-क्या हुआ
किसानों के लिए जरूरी नियम! 72 घंटे के भीतर बताना होगा नुकसान, देर से दी सूचना तो नहीं मिलेगा बीमा क्लेम