Next Story
Newszop

अमेरिका में एक झटके में बेरोजगार होंगे हजारों लोग! इस डिपार्टमेंट में होगी 30 हजार वर्कर्स की छंटनी

Send Push
US Govt Jobs Layoffs: अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वापसी के बाद से ही लगातार अलग-अलग मंत्रालयों में छंटनी हो रही है। एक तरह से अमेरिका में छंटनी का दौर शुरू हो चुका है। इसी कड़ी में इस बार अमेरिकी डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स (VA) में छंटनी होने वाली है। अच्छी बात ये है कि पहले जितने लोगों को नौकरी से निकालने का टारगेट रखा गया था, उसके मुकाबले अब कम लोगों की छंटनी की जाएगी। हालांकि, फिर भी छंटनी किए जाने वाले कर्मचारियों की संख्या काफी ज्यादा है।

Video



डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स ने 80,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने का टारगेट रखा था। लेकिन अब लगभग 30,000 कर्मचारियों को ही हटाया जाएगा। ट्रंप सरकार की शुरुआत में इस डिपार्टमेंट में लगभग 4.80 लाख लोग काम कर रहे थे। सितंबर तक ये संख्या लगभग 4.50 लाख होने की उम्मीद है। पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने डिपार्टमेंट में कर्मचारियों की संख्या 4 लाख तक लाने का प्लान बनाया था। लेकिन वेटरन ग्रुप्स और डेमोक्रेट्स ने इसका पुरजोर विरोध किया था।





क्यों घटाई गई छंटनी वाले कर्मचारियों की संख्या?

डिपार्टमेंट ऑफ वेटरन्स अफेयर्स ने एक बयान जारी कर कहा कि कर्मचारियों की संख्या में कमी भर्ती पर रोक, इस्तीफे, रिटायरमेंट जैसी वजहों से हो रही है। पहले सरकार इस डिपार्टमेंट में अन्य एजेंसियों के मुकाबले बहुत ज्यादा संख्या में छंटनी करने की प्लानिंग कर रही थी। लेकिन ऐसा करना ट्रंप के लिए राजनीतिक रूप से खतरनाक साबित हो सकता था, क्योंकि वह खुद को अमेरिकी सेना और उनके सदस्यों के समर्थक बताते हैं। माना जा रहा है कि इसी वजह से अब यहां कम संख्या में छंटनी हो रही है।



जनवरी से जून के बीच VA ने लगभग 17,000 कर्मचारियों को कम किया। उम्मीद है कि 30 सितंबर तक लगभग 12,000 और VA कर्मचारियों की छंटनी की जाएगी। VA सेक्रेटरी डौग कोलिन्स ने कहा, "विभाग में RIF (रिडक्शन इन फोर्स), यानी स्थायी छंटनी नहीं होगी। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम VA को बेहतर बनाना बंद कर देंगे।" VA की वेबसाइट के अनुसार, मार्च में लगभग 90 लाख वेटरन VA हेल्थ केयर सिस्टम में एनरॉल थे।

Loving Newspoint? Download the app now