अगली ख़बर
Newszop

प्रियंका चोपड़ा ने 12 साल बाद गाया गाना, पर 'लास्ट क्रिसमस' का देसी अंदाज सुन लोग बोले- घिनौना... एकदम अजीब!

Send Push
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा सिर्फ ग्‍लोबल एक्‍ट्रेस ही नहीं, सिंगर भी हैं। साल 2012 और 2013 में उन्‍होंने दो सिंगल सॉन्‍ग रिलीज किए थे। दोनों को फैंस ने खूब पसंद भी किया था। लेकिन अब इसके 12 साल बाद जब वह अपना तीसरा गाना लेकर आई हैं, तो सोशल मीडिया की जनता ने इसे खारिज कर दिया है। प्रियंका के फैंस भले ही उनकी तारीफ कर रहे हों, लेकिन बाकी जनता उनकी फजीहत कर रही है। इसकी एक खास वजह ये है कि इस बार प्रियंका चोपड़ा ने क्‍लास‍िक 'लास्‍ट क्रिसमस' सॉन्‍ग को देसी अंदाज में गाया है। अंग्रेजी गाने में हिंदी के बोल जोड़े गए हैं, इसलिए लोग खफा हैं। किसी ने इसे 'घ‍िनौना', तो किसी ने 'एकदम अजीब' बताया है। एक यूजर ने तो यह लिखा है कि प्रियंका ने उनके सबसे पसंदीदा गाने को बर्बाद कर दिया।

'लास्‍ट क्रिसमस' के देसी वर्जन गाने को फिल्ममेकर गुरिंदर चड्ढा ने इंस्‍टाग्राम पर शेयर किया। यह असल में उनकी अपकमिंग म्यूजिकल फिल्‍म 'क्रिसमस कर्मा' का हिस्सा है, जो 14 नवंबर 2025 को ब्र‍िटेन, आयरलैंड और अमेरिका के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। यह फिल्‍म 12 दिसंबर 2025 को भारत में रिलीज होगी।


गुरिंदर चड्ढा ने प्रियंका चोपड़ा को कहा- शुक्रिया!
गुरिंदर चड्ढा ने इंस्टाग्राम पर गाना शेयर करते हुए लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा, ये आपके लिए हैं। फिल्म को सपोर्ट करने के लिए एक फोन कॉल और आप तैयार हो गईं। आप हमेशा हमारी कम्‍यूनिटी के फिल्म मेकर्स को सपोर्ट करने के लिए तैयार रहती हैं। हमेशा मेरा साथ देने के लिए शुक्रिया प्रि। तो लीजिए, यह रहा... LastChristmas क्लासिक का हमारा नया रूप।


प्रियंका के फैंस ने गाने को बताया 'शानदार'
इंस्‍टाग्राम पर गुरिंदर चड्ढा का यह पोस्‍ट झट से फैंस की नजरों में आ गया, जिन्‍होंने प्रियंका चोपड़ा के म्‍यूजिकल कमबैक का दिल खोलकर स्‍वागत किया। पीसी के फैंस ने गाने को 'शानदार' और 'खूबसूरत' बताया। एक ने लिखा, 'यह यकीन से परे है। शानदार।', जबकि एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह बेहद खूबसूरत है। प्रियंका कमाल की हैं!'

इंटरनेट की जनता बोली- ये मुझे तो घिनौना लग रहा है!
हालांकि, प्रियंका चोपड़ा के फैंस के अलावा बाकी यूजर्स ने लगे हाथ गाने और पीसी दोनों की आलोचना शुरू कर दी। देखते ही देखते गाने की चर्चा X पर भी होने लगी। एक यूजर ने लिखा, 'ये क्‍या है पीसी? कोई प्रियंका चोपड़ा को बताओ कि उन्‍होंने इस क्‍लासिक गाने को इस तरह गाकर कितना गलत फैसला लिया है।' एक अन्‍य ने लिखा, 'क्या यह वाकई 'देसी टच वाला लास्ट क्रिसमस' है... अरे यार! ये मुझे तो घिनौना लग रहा है!'

यहां सुन‍िए, Wham का क्‍लास‍िक Last Christmas सॉन्‍ग

लोग बोले- भयानक ऑटोट्यून, क्‍लासिक गाने को बर्बाद कर दिया
एक तीसरे यूजर ने लिखा, 'पीसी तब तक अच्छी थीं जब तक उन्होंने लास्ट क्रिसमस को हिंदी में गाने का फैसला नहीं किया था। जब इस पर मशहूर गाना 'दिल मेरा चुराया क्यों' पहले से है, तो कोई ऐसा क्यों करेगा?' एक यूजर ने तो प्रियंका चोपड़ा पर ऑटोट्यून के इस्‍तेमाल का आरोप लगाया। लिखा, 'प्रियंका चोपड़ा ने लास्ट क्रिसमस के देसी वर्जन को हिंदी में भयानक ऑटोट्यून में गाया है। इस क्‍लासिक गाने को बर्बाद कर दिया।'


इससे पहले 'इन माई सिटी' और 'एक्सॉटिक' गा चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा
बहरहाल, जानकारी के लिए बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने साल 2012 में अपना पहला गाना 'इन माई सिटी' रिलीज किया था। तब उनकी खूब सराहना हुई थी। इसके बाद 2013 में उन्‍होंने पिटबुल के साथ 'एक्सॉटिक' गाना गाया। इसे भी तारीफ मिली। जहां तक एक्‍ट‍िंग करियर की बात है, तो वह एसएस राजामौली और महेश बाबू के साथ 'ग्लोब ट्रॉटर' में काम कर रही है। इस फिल्‍म का नाम अभी सामने नहीं आया है। लेकिन इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन भी हैं। इसी 15 नवंबर को राजामौली, महेश बाबू हैदराबाद में फिल्‍म का फर्स्‍ट लुक और टाइटल रिवील करने वाले हैं।

न्यूजपॉईंट पसंद? अब ऐप डाउनलोड करें