Next Story
Newszop

लखनऊ: चलती कार में महिला से रेप, रास्ता बताने के नाम पर गाड़ी में बैठाया, आरोपी गिरफ्तार

Send Push
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पीजीआई थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ रेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर रविवार को छेड़छाड़ का केस दर्ज किया गया था। जांच के बाद पुलिस ने दुष्कर्म की धारा भी जोड़ दी है। दरअसल, कार चालक ने महिला से एक स्थान का पता पूछा था। महिला ने रास्ता बताया तो उसने कार से चलकर बताने को मनाया। इसके बाद कार में महिला के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने दी जानकारीलखनऊ पुलिस के अनुसार, पीड़िता नगराम क्षेत्र की रहने वाली है और घरेलू कामकाज कर अपना जीवन यापन करती है। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह के अनुसार, शनिवार शाम करीब 4:30 बजे वह वृंदावन कॉलोनी स्थित एक घर से काम निपटाकर लौट रही थी। सरथुवा के पास एक युवक कार में सवार होकर आया। वह महिला से खुजौली जाने का रास्ता पूछने लगा। महिला ने कार चालक को दिशा बताया तो युवक ने उसे कहा कि वह कार में बैठ जाइए। उसने कहा कि इससे रास्ता ढूंढने में आसानी हो जाएगी। महिला झांसे में आकर कार में बैठ गई। कार में शुरू की छेड़छाड़आरोपी युवक ने कुछ दूर जाते ही महिला से छेड़छाड़ शुरू कर दी। आरोप है कि कार के अंदर ही उसने दुष्कर्म किया। घटना के बाद महिला ने साहस जुटाकर पीजीआई थाने में शिकायत दर्ज कराई। इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि पुलिस ने महिला के बताए रास्ते पर लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सटीक पहचान के बाद खुजौली मोहारी खुर्द निवासी अनुपम तिवारी उर्फ सत्यम को गिरफ्तार कर लिया गया है।पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल परीक्षण करवाया है और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की जांच अभी जारी है। चलती गाड़ी में रेप की घटना सामने आते ही हड़कंप मच गया।
Loving Newspoint? Download the app now