रश्मि खत्री, देहरादून: उत्तराखंड में आज मौसम शुष्क बना रहेगा। हालांकि उधम सिंह नगर और हरिद्वार जिलों में कहीं-कहीं मध्यम कोहरा छाने की संभावना है। फिलहाल अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह से बने रहने के आसार हैं।
उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से मौसम शुष्क बना हुआ है जिसके चलते नवंबर महीने में भी ठंड नदारद है। सुबह और शाम के समय ही ठंड हो रही है। जबकि दिन के समय तेज धूप निकलने के कारण गर्मी बरकरार है।
देहरादून में शनिवार को चटक धूप खिली रही। सुबह और शाम की ठंड जहां परेशान कर रही है तो वही दिन के समय गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ाए हुए हैं। सर्द- गर्म की वजह से लोगों में सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार और गले में दर्द जैसी संक्रामक बीमारियां हो रही है।
शनिवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 30.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जबकि न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पंतनगर का अधिकतम तापमान 29.8 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मुक्तेश्वर का अधिकतम तापमान 19.3 और न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस रहा। नई टिहरी का अधिकतम तापमान 21.5 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

You may also like

मुकेश अंबानी ने श्रीनाथजी मंदिर को दिया करोड़ों का दान, ₹50 करोड़ की लागत से बनेगा सेवा सदन

न्यूजीलैंड के टोंगारिरो नेशनल पार्क में भीषण आग, 1600 हेक्टेयर क्षेत्र जलकर राख

झारखंड के पश्चिम सिंहभूम में ऑपरेशन के दौरान IED ब्लास्ट, वीर K9 स्टनर शहीद, कई कमांडो की जान बचाई

हेलमेट पर लगा बॉल और जमीन पर गिर गई Georgia Voll, वायरल हो गया Phoebe Litchfield का रिएक्शन; देखें VIDEO

राहुल गांधी को पता हैं चुनाव के नतीजे इसलिए जंगल सफारी आए, मध्यप्रदेश दौरे पर विश्वास सारंग का तंज