मुंबई: गणेशोत्सव के अंतिम दिन अनंत चतुर्दशी पर मूर्तियों के विसर्जन के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुंबई में 21,000 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पहली बार पुलिस यातायात प्रबंधन और ट्रैफिक संबंधी अन्य अद्यतन जानकारी के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) का इस्तेमाल करेगी। अधिकारी के अनुसार, 12 अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, 40 उप पुलिस आयुक्त, 61 सहायक पुलिस आयुक्त, 3,000 अधिकारी और 18,000 पुलिसकर्मी इस बल का हिस्सा होंगे। इसके अलावा राज्य आरक्षित पुलिस बल की 14 कंपनियां, केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल की चार कंपनियां, त्वरित प्रतिक्रिया दल और बम खोजी एवं निस्तारण दस्ता भी तैनात रहेगा।
मुंबई में इस साल 6,500 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल
ज्वाइंट कमिश्नर (लॉ एंड ऑर्डर) सत्यनारायण चौधरी ने बताया कि गणेशोत्सव को राज्य महोत्सव घोषित किया गया है और इसके लिए मुंबई पुलिस ने पालिका के साथ मिलकर विशेष बंदोबस्त तैयार किया है। मुंबई में इस साल 6,500 सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल हैं। विसर्जन व्यवस्था के लिए 65 प्राकृतिक विसर्जन स्थल, जबकि 205 कृत्रिम तलाब बनाए गए हैं। फिलहाल, विसर्जन मार्गों को पूरी तरह से खाली कराया गया है।
गणेशोत्सव में ड्रोन से निगरानी
उन्होंने जानकारी दी कि राज्य रिजर्व पुलिस बल की 14 टुकड़ियों के अलावा 4 रैपिड एक्शन फोर्स और 3 दंगा नियंत्रण दस्ते की टुकड़ियां होंगी। 10 हजार सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं। इसके अलावा, गणेशोत्सव में ड्रोन से निगरानी रखी जाएगी और एआई टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जाएगा। प्रेस कॉन्फ्रेंस में ज्वाइंट कमिश्नर ने बताया कि परमिशन के बिना ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह से रोक रहेगी। संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां विशेष पुलिस बल तैनात किया जाएगा। उन्होंने जानकारी दी कि सिविल ड्रेस में भी पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे। आतंकवाद विरोधी उपायों को भी सख्ती से लागू किया गया है।
बम धमकी मामले में क्या कहा?
इस बीच, मुंबई के ज्वाइंट कमिश्नर (ट्रैफिक) अनिल कुंभारे ने बम धमकी मामले में जवाब दिया है। मुंबई पुलिस को एक धमकी भरा संदेश मिला है। यह मैसेज ट्रैफिक पुलिस के व्हाट्सएप नंबर पर भेजा गया। अनिल कुंभारे ने बताया कि यह मामला जयपुर से जुड़ा हुआ है और मुंबई पुलिस का क्राइम ब्रांच विभाग इसकी गहन जांच कर रहा है। फिलहाल, मुंबई पुलिस ने इस धमकी को गंभीरता से लेते हुए शहर में हाई अलर्ट जारी कर दिया है।

You may also like
Trump On India And PM Modi: 'पीएम मोदी हमेशा मेरे दोस्त रहेंगे…भारत से अमेरिका के विशेष रिश्ते', अचानक बदले डोनाल्ड ट्रंप के सुर
जल्दी प्रेग्नेंट होने` के लिए लगातार 7 दिन तक करें यह काम, एक छोटा सा फूल करेगा बड़े-बड़े काम
बॉक्स ऑफिस पर नई फिल्मों की कमाई: 'मधरासी' ने मचाई धूम
क्या आपको अक्सर आंखों में खुजली होती है? फिर ऐसा करें… खुजली तुरंत दूर हो जाएगी।
Tata Motors का ग्राहकों का तोहफा! 22 सितंबर से GST Cut का पूरा फायदा देगी कंपनी, जानिए कितनी बचत