19 October Pisces Horoscope : छोटी दिवाली का दिन मीन राशि वालों के लिए नौकरी के मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। लेकिन कार्यस्थल पर किसी दूसरे व्यक्ति के चलते आपको परेशानी हो सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा और आपको जनता का सहयोग मिलेगा। ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलने की संभावना है। लेकिन परिवार में पिता के स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देना होगा और अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। आइए विस्तार से जानें आज का मीन राशिफल...
आज मीन राशिवालों का करियर राशिफल : नौकरी करने वालों को आज प्रमोशन मिलने की प्रबल संभावना बनी हुई है। लेकिन साथ ही, काम का प्रेशर भी अधिक रह सकता है। वहीं, कार्यक्षेत्र में आपको किसी दूसरे व्यक्ति के चलते समस्या का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में तनाव भी बढ़ेगा। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर फैसले लें। जल्दबाजी या भावुकता में निर्णय लेने से नुकसान हो सकता है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ रहेगा और आपको जनता का सहयोग मिल सकता है।
आज मीन राशिवालों का पारिवारिक और लव राशिफल : परिवार के सदस्यों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे और जीवनसाथी के साथ प्रेम गहरा होता जाएगा। दोनों एक दूसरे के साथ खड़े रहेंगे और संतान के साथ भी सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको ससुराल पक्ष से लाभ मिलने की संभावना बनी हुई है। लेकिन घर में पिता की सेहत का खास ख्याल रखना होगा।
आज मीन राशिवालों की सेहत का हाल : शारीरिक और मानसिक तनाव महसूस हो सकता है। ऐसे में कुछ देर ध्यान करना फायदेमंद होगा।
आज मीन राशिवालों के लिए उपाय : किसी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति को लाल रंग के वस्त्र दान करें।

You may also like
VIDEO: क्या आपने देखा Deepti Sharma का 150वां ODI विकेट? Tammy Beaumont के तो उड़ गए थे तोते
मुंबई से बिहार जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस से गिरे तीन यात्री, दो की मौत, एक की हालत गंभीर
बिहार में 14 नवंबर को रोजगार देने वाली सरकार आएगी: सुरेंद्र राजपूत
21 अक्टूबर को राजधानी में नहीं बिकेगी मांस और मटन, जारी हुआ आदेश, जान लीजिए क्या है कारण
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने घर नन्हे मेहमान का आगमन, इमोशनल पोस्ट से कपल ने दी जानकारी