बर्मिंघम: ऋषभ पंत के खेलने के तरीके को देखकर लगता है कि वनडे और टी20 में उनका रिकॉर्ड कमाल का होगा। हालांकि वीरेंद्र सहवाग की तरह टेस्ट में उनका रिकॉर्ड वनडे और टी20 से कहीं ज्यादा बेहतर है। पंत अभी 27 साल के हैं और भारत के लिए 50 टेस्ट भी नहीं खेले हैं। इसके बाद भी जब भी वह मैदान पर आते हैं, कोई न कोई रिकॉर्ड बना देते हैं। इंग्लैंड के खिलाफ बर्मिंघम टेस्ट की दूसरी पारी में उन्होंने ताबड़तोड़ फिफ्टी लगाई। उनके बल्ले से 58 गेंद पर 65 रनों की पारी निकली।
SENA देशों में पंत को 2000 रन पूरे
ऋषभ पंत ने SENA देश यानी साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टेस्ट मैचों में 2000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने अभी तक SENA देशों में 28 टेस्ट खेले हैं। इसकी 52 पारियों में पंत के बल्ले से 41.28 की औसत से 2023 रन निकले हैं। पंत ने इंग्लैंड में ही अपना टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने SENA देशों 6 शतक के साथ ही 6 अर्धशतक भी ठोके हैं।
इसके साथ ही ऋषभ पंत SENA देशों में 2000 रन बनाने वाले पहले एशियाई विकेटकीपर बन गए। अभी तक एशिया के 57 विकेटकीपर बल्लेबाजों ने बैटिंग की है। पंत के बाद रन बनाने के मामले में महेंद्र सिंह धोनी हैं। 32 टेस्ट की 60 पारियों में SENA देशों में धोनी के 31.47 की औसत से 1731 रन हैं।
अन्य 56 विकेटकीपर के 8 शतक
SENA देशों में ऋषभ पंत ने अभी तक 6 टेस्ट शतक लगाए हैं। उनके अलावा एशिया के 57 विकेटकीपर ने वहां कुल मिलकर 8 शतक लगाए हैं। इसमें पाकिस्तान के मोइन खान के नाम 2 शतक हैं। श्रीलंका के दिनेश चांडीमल, अमल सिल्वा, प्रसन्ना जयवर्धने और रोमेश कालुविथाराना ने 1-1 शतक ठोका है। भारत के केएल राहुल और बांग्लादेश के मुशफीकुर रहीम के भी विकेटकीपर के रूप में SENA देशों में एक-एक टेस्ट शतक हैं।

You may also like
राजस्व वृद्धि के लक्ष्यों की प्राप्ति में कोताही बर्दाश्त नहीं: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
भारतीय पैराग्लाइडर पायलट की मैसोडोनिया में मौत, प्रतियोगिता के दौरान हुआ हादसा
खजराना चौराहा से मंदिर मार्ग के सर्विस रोड का कार्य 10 दिन में करें पूर्णः नगर निगम आयुक्त
ये तो बड़ा अपराध है... 269 बनाने के बाद भी खुश नहीं योगराज सिंह, शुभमन गिल को क्या कह दिया?
राबड़ी आवास पहुंचा मुहर्रम का ताजिया, लालू ने देखा करतब तो मां-बेटी ने की पूजा, अब सिक्योरिटी पर सवाल