Next Story
Newszop

घर पर हुई फायरिंग के बाद पहली बार न्यूयॉर्क में दिखीं दिशा पाटनी, इवेंट में छाईं एक्ट्रेस, वीडियो हुआ वायरल

Send Push
उत्तर प्रदेश के बरेली में अपने घर के बाहर गोलीबारी की घटना के बाद एक्ट्रेस दिशा पटानी पहली बार नजर आईं। इस घटना को दिशा की बड़ी बहन खुशबू पटानी के अनिरुद्धाचार्य महाराज पर किए गए कॉमेंट से जोड़ा गया। पर कुछ लोगों को लगा कि उन्होंने आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद जी महाराज के लिए बयान दिया है, जिन्होंने यंगस्टर्स के कई सारे रिलेशनशिप को गलत बताया था। पर बाद में खुशबू ने साफ किया था कि उन्होंने सिर्फ अनिरुद्धाचार्य के लिए बयान दिया था, जिन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप को गलत बताया था।



दिशा पाटनी केल्विन क्लेन की ब्रांड एंबेसडर हैं। उन्हें प्लंजिंग नेकलाइन वाले बैकलेस बॉडीकॉन ब्लैक गाउन में देखा गया। खुले बालों और मिनिमल मेकअप के साथ न्यूयॉर्क से दिशा का ये लुक फैंस को पसंद आ रहा है। उन्होंने बरेली में घर के बाहर गोलीबारी के कुछ दिन में ही ये फोटोज शेयर की हैं।



दिशा पाटनी का न्यूयॉर्क से वीडियो



दिशा के घर पर हुई फायरिंग

सुबह के करीब साढ़े 4 बजे थे। पुलिस अधिकारियों को हवा में दो राउंड फायरिंग की खबर मिली। गनीमत रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। ढेलाणा भाइयों वीरेंद्र और महेंद्र ने हमले की जिम्मेदारी ली है। एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट में दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री को चेतावनी दी है।



प्रेमानंद और अनिरुद्धाचार्य का अपमान

इस पोस्ट में लिखा है, 'मैं वीरेंद्र चरण, महेंद्र सरन (ढेलाणा), भाई, आज खुशबू पटानी/दिशा पटानी (बॉलीवुड एक्ट्रेस) के घर (विला नंबर 40, सिविल लाइंस, बरेली, उत्तर प्रदेश) पर जो फायरिंग हुई, वो हमने करवाई है। उन्होंने हमारे पूज्य संतों (प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य जी महाराज) का अपमान किया है।'



सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश

पोस्ट में आगे लिखा है, 'उन्होंने हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने की कोशिश की। हमारे देवी-देवताओं का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ये तो बस एक ट्रेलर था। अगली बार अगर उन्होंने या किसी और ने हमारे धर्म का अनादर किया, तो उनके घर में कोई भी जिंदा नहीं बचेगा।'



खुशबू ने क्या कहा था?

पूर्व सैन्य अधिकारी खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य महाराज की लिव-इन रिलेशनशिप पर की गई टिप्पणी की आलोचना की थी। पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने गलती से मान लिया कि वो प्रेमानंद जी महाराज की बात कर रही थीं, जिन्होंने यंगस्टर्स के कई रिश्ते रखने पर टिप्पणी की थी। इस भ्रम के कारण वो खूब ट्रोल हुईं। फिर उन्होंने स्पष्टीकरण जारी किया और कहा कि उनका कॉमेंट सिर्फ अनिरुद्धाचार्य महाराज के लिए था। उन्होंने ये भी चेतावनी दी कि अगर ऑनलाइन ट्रोलिंग जारी रही तो वो कानूनी कार्रवाई करेंगी।



दिशा पाटनी के पिता ने क्या कहा?

दिशा और खुशबू पाटनी के पिता जगदीश पाटनी ने ANI से बात की। उन्होंने अपनी बेटी खुशबू का बचाव किया। उन्होंने कहा, 'खुशबू को गलत तरीके से पेश किया गया। उनका नाम प्रेमानंद जी महाराज के मामले में घसीटा गया। हम सनातन हैं और साधु-संतों का सम्मान करते हैं। अगर कोई उनके बयान को गलत तरीके से पेश कर रहा है, तो यह हमें नीचा दिखाने की साजिश है...।' फिलहाल, दिशा ने अभी तक घर पर हुई गोलीबारी पर रिएक्शन नहीं दिया है।

Loving Newspoint? Download the app now